Advertisement

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार को किया गया दफन, करीब 30 हजार की भीड़ थी मौजूद

Share
Advertisement

Mukhtar Ansari Death: शनिवार यानी कि आज को 10:45 बजे मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफन किया गया। मुख्तार के जनाजे में लगभग 30 हजार लोग पहुंचे थे।कालीबाग कब्रिस्तान में मां की कब्र के पास उसे दफनाया गया। इस दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी। जनाजे की नमाज के दौरान लोग कब्रिस्तान के भीतर जाने के लिए होड़ मचाते दिखे। बेटे उमर अंसारी और भाई अफजाल अंसारी की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Advertisement

पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की

कालीबाग कब्रिस्तान के बाहर लोगों की भीड़ भीतर घुसने को उत्सुक दिखाई दी। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को गेट से दूर रखा। इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मुख्तार को वहीं कब्रिस्तान में दफनाया गया।

रात 1:15 बजे मुख्तार अंसारी का शव भारी पुलिस बल के साथ पैतृक कस्बा मुहम्मदाबाद में पहुंचा। हजारों लोग शव मिलने की सूचना पर जुट गए। सिपुर्द-ए-खाक शहर के कालीबाग कब्रिस्तान में होने वाला था। मुख्तार की कब्र मां और पिता की कब्र के पास खोदी गई है। कस्बे में सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिस और अर्द्धसैनिक बल की तैनाती थी। मुख्तार का शव एंबुलेंस से भारी सुरक्षा के बीच आया।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna: जननायक कर्पूरी ठाकुर समेत इन पांच हस्तियों को मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज करेंगी सम्मानित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *