Advertisement

महिलाओं के साथ अमानवीयता पर बोलीं सांसद मेनका गांधी, कहा- मणिपुर की घटना है बेहद दुखद

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र घुमाने की घटना को बेहद दुखद करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा काम कर रही है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो। सांसद ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण पाना है तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।

Advertisement

यह हा पूरा मामला

30 करोड़ 54 लाख से निर्मित सुल्तानपुर नगर के मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण योजना को जनता के प्रति समर्पित करने के लिए आज दोपहर यानी (21 जूलाई) सांसद मेनका संजय गांधी, विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के साथ शहर के तिकोनिया पार्क पहुंची। इस दौरान मेनका गांधी ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं और विधायक विनोद सिंह के साथ एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह वेंडिंग जोन में धनराशि खर्च इसे तैयार करेंगे। जिन लोगों को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने की इच्छा है और तैयारी की है, वह नगर पालिका में जाकर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

पौधा लगाना है, जलवायु को बचाना है

इस दौरान सांसद मेनका गांधी ने सड़क मार्ग के चौड़ीकरण के शिलापट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि सांसद मेनका गांधी का प्रयास रंग लाया है । हम सब लोग मिलकर सुल्तानपुर शहर को सुंदर शहर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद मेनका गांधी ने आह्वान किया कि जलवायु नियंत्रित करने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। हर हाल में हमें पौधा लगाना होगा और जलवायु को बचाना होगा।

पौधरोपण होने से सुल्तानपुर में रहेगी ठंडक

सांसद मेनका संजय गांधी ने बताया कि दिल्ली में जब 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहता है तो हमारे घर में यह 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं जाता है। पूरी दुनिया में गर्मी रहे लेकिन पौधरोपण अधिक होने से सुल्तानपुर में ठंडक रहेगी। मणिपुर की घटना बेहद दुखद है। सरकार इस पर काम कर रही है। जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। विधायक चेयरमैन और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को योजना को धरातल पर उतारने का बहुत धन्यवाद। मोहरम और दिवाली के लिए रैली निकालने पर ही जाम लगेगा बाकी जाम की समस्या खत्म हो गई है। इस वक्त भर्ती बीमार है इतनी गरम हो गई है की मौसम में अनावश्यक बदलाव हो रहा है। इसका किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो गया जिसका सीधा प्रभाव हमारे ऊपर होगा। इसकी सिर्फ एक दवा है पेड़ लगाना। यदि हर व्यक्ति एक पेड़ लगाएगा तो इसका बहुत फायदा मिलेगा। लोकल एनवायरनमेंट तैयार कर हम इस पर काफी हद तक रोकथाम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP: घर के बाहर सो रहे परिवार पर गिरी हाईटेंशन लाइन, मां और बेटा-बेटी की मौत, तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें