Advertisement

Meerut: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ बयान दर्ज कराने पहुंची अर्चना गौतम

Share
Advertisement

बिगबॉस फेम, मॉडल अभिनेत्री अर्चना गौतम शनिवार को मेरठ में सीओ ब्रहमपुरी के दफ्तर पहुंची हैं। अर्चना गौतम आज यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सलाहकार संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस को बयान देने आई हैं। आपको बता दें कि अर्चना गौतम का आरोप है कि रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में संदीप सिंह ने उनको प्रियंका गांधी से मिलने से रोका था।

Advertisement

इतना ही नहीं अर्चना ने आरोप लगाया था कि संदीप ने उन्हें जातिसूचक अपशब्द भी कहे थे। संदीप सिंह के खिलाफ अर्चना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। इसके बाद उनके पिता गौतमबुद्ध ने मेरठ के परतापुर थाने में संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अर्चना गौतम ने कहा कि मेरे पिता ने मेरे बिहाफ पर कंप्लेन दर्ज की थी। अर्चना गौतम यहां सीओ ब्रहमपुरी कार्यालय में संदीप सिंह के खिलाफ बयान दर्ज कराने पहुंची हैं।

अर्चना गौतम ने कहा कि संदीप सिंह ऐसा इंसान है जो महिलाओं के चरित्र, जाति पर जाता है। उसे महिला-पुरुष की रिस्पेक्ट नहीं हैं। वो अपने ही लोगों को आगे बढ़ाता है। कहा कि संदीप सिंह ने पूरी कांग्रेस पार्टी को खा रखा है। संदीप सिंह जो कर रहे हैं उसे कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता नहीं बोल सकता, क्योंकि उसे खौफ है कि कहीं उसे पार्टी से बाहर न कर दिया जाए। अर्चना ने कहा कि मैं पार्टी में रहूंगी और संदीप सिंह जैसों की छाती पर बैठकर मूंग दलूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें