Advertisement

मौलवी ने किया महिला का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मौलवी ने दरगाह में महिला का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास किया। मौलवी ने यह प्रयास झाड़-फूंक के नाम पर किया। मिली जानकारी के मुताबिक बीमारी के चलते महिला मौलवी के पास गई थी। महिला के विरोध के बाद हिंदूवादी नेता थाने पहुंचे।

Advertisement

हिंदूवादी नेता संजू बजाज ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना दिल्ली गेट इलाके के बारहद्वारी इलाके में क्लार्ट गंज एक जगह पड़ती है। वहां पर एक मस्जिद है, जिसकी काफी समय से यह शिकायत मिल रही थी कि हिंदू महिलाओं को झाड़-फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। झाड़-फूंक के नाम पर दबाव बनाकर मुस्लिम धर्म में डाला जाता है। ऐसी सूचना लगातार मिल रही थी, आज वहां पर हर्षित हिंदू पहुंचे, देखा तो कुछ हिंदू महिलाओं को कलमा पढ़ वाकर मुस्लिम धर्म में ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इनको मुस्लिम बनाया जा रहा है। महिलाओं से बात की गई तो महिलाओं ने बताया कि हमें तो यह इलाज के नाम पर लेकर आए थे। पेट का दर्द ठीक हो जाएगा, अल्लाह में बहुत ताकत है, हमें नहीं बताया कि यह धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जानकारी हमने तत्काल पुलिस को दी और थाने पर आकर तहरीर दे दीं है। मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। हकीम नाम का जो मौलवी है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मस्जिद का मौलवी है। यह इकलौती घटना नहीं है और भी मस्जिदों में हो रहा है, जो गरीब महिला हैं उन को यह टारगेट करते हैं। इलाज के नाम पर महिलाओं को प्रेरित किया जाता है। धर्म परिवर्तन के लिए ऐसी 15 से 20 महिलाओं के साथ घटनाएं हो चुकी हैं।

क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में एक महिला मौलवी के पास भूत उतरवाने के लिए गई थी। महिला और मौलाना के बीच बाल विवाद हुआ। महिला हमलावर हो गई, इस संदर्भ में आरोप लगाए गए हैं। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मौलवी को हिरासत में ले लिया है। अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *