Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मां की मौत के बाद बेटियों में संपत्ति को लेकर झगड़ा होता रहा। महिला की चिता को तब तक मुखाग्नि नहीं दी गई जब तक बेटियों ने जमीन का बंटवारा नहीं कर दिया। बेटियों का झगड़ा करीब 8-9 घंटे तक चलता रहा।
मृतक का नाम पुष्पा था और उनकी उम्र 85 साल थी। पुष्पा का कोई बेटा नहीं था। उनकी सिर्फ तीन बेटियां है। तीनों के नाम मिथिलेश, सुनीता और शशि है। पुष्पा अपनी बड़ी बेटी मिथिलेश के घर में रह रही थी। आरोप है कि मिथिलेश ने अपनी मां को बहला फुसला कर डेढ़ बीघा जमीन बेच दी। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।
जब पुष्पा की मौत हुई तो मिथिलेश मां का अतिम संस्कार करने क लिए शव लेकर मसानी स्थित मोक्ष धाम पहुंची। तभी सुनीता और शशि ने मिथिलेश के साथ जमीनी हक के लिए लड़ाई लड़ना शुरू किया। उन्होंने बड़ी बहन पर आरोप लगाते हुए मां का अंतिम संस्कार रोक दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अंतिम संस्कार करने आए पंडित जी भी श्मशान घाट से वापस चले गए।
जब काफी देर तक विवाद नहीं सुलझा तो मजबूरन पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने तीनों बहनों को शांत कराया और काफी समझाने के बाद तीनों में सहमति बनी। आखिर में शाम करीब 6:00 बजे तीनों बहनों के बीच एक लिखित समझौता हुआ, जिसमें लिखा गया कि मृतका की बची हुई संपत्ति को शशि और सुनीता के नाम किया जाएगा। करीब 8-9 घंटे बाद मां का अतिंम संस्कार कराया गया। बता दें कि स बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने आए पंडित जी को 8 बार आना-जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का तीसरा दिन,आज नागालैंड में करेंगे जनसभा
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…
Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…
Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…
Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…
This website uses cookies.