Advertisement

Lok Sabha Election 2024: नौजवानों, किसानों, व्यापारियों का शोषण…अखिलेश बोले- मांग होगी पूरी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के दस सालों में देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त रही है। भाजपा ने देश में संगठित रूप से नए तरीके के भ्रष्टाचार का रास्ता बनाया। सत्ता का दुरुपयोग किया। सरकारी एजेंसियों का प्रयोग विपक्षी दलों को बदनाम करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए किया।

Advertisement

नौजवानों, किसानों और व्यापारियों का किया शोषण

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों का शोषण किया। भाजपा ने देश की जनता को धोखा क्यों दिया? इलेक्टोरल बॉण्ड के नाम पर देश भर में वसूली की। तमाम कम्पनियों को डरा धमकाकर इलेक्टोरल बॉण्ड खरीदवाया। चुनावी चंदे के नाम पर हजारों करोड़ रूपये वसूलना अनैतिक है।

आत्महत्या करने पर मजबूर नौजवान और किसान

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के नए तरीके से खुद मालामाल होती रही। चुनावों में धन बल का दुरूपयोग किया वहीं दूसरी तरफ देश का नौजवान और किसान बेरोजगारी और गरीबी से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। भाजपा की दस साल की सरकार में देश में कर्ज और गरीबी से परेशान एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की। भाजपा का किसानों से झूठ बोलना पाप के समान है। किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई?

पद खाली होने के बावजूद नौकरियों में भर्ती नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा करने के बाद किसानों को उनकी फसलों की एमएसपी का कानूनी अधिकार नहीं दिया। किसानों की मांग पूरी करने के बजाय भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। उत्तर प्रदेश और देश में नौजवान और छात्र नौकरी, रोजगार के लिए भटक रहें है। भाजपा ने प्रतियोगी छात्रों के साथ धोखा किया। विभागों में लाखों पद खाली होने के बावजूद नौकरियों में भर्ती नहीं की।

छात्रों में हताशा, निराशा और भारी आक्रोश

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव करीब देखकर जो भर्तियां निकली साजिश के तहत उनके पेपर लीक करा दिए, जिससे नौकरियां न देनी पड़े। भाजपा की नीयत युवाओं को नौकरियां देने की कभी नहीं रही है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में युवाओं की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाखों रूपया खर्च कर चुके छात्रों में हताशा, निराशा और भारी आक्रोश है। उन्होने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में छात्र, नौजवान, किसान, और व्यापारी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर करेंगे। भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को नौकरी मिलेगी। तभी किसानों की मांग पूरी होगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: http://Kashi Vishwanath: अपने ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर रहा काशी विश्वनाथ धाम, पहली बार देखी गई भक्तों की इतनी भीड़

Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *