Advertisement

कानपुर हिंसा: अब तक 50 आरोपी हिरासत में, पिछले 24 घंटे में हुईं 12 गिरफ्तारियां

Share

कानपुर हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार () किया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Kanpur Violence
Share
Advertisement

कानपुर हिंसा के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 50 आरोपियों को गिरफ्तार (Kanpur Violence) किया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने दी है। तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज सरेंडर कर रहे हैं। हिंसा में शामिल सल्लू नाम के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है।

Advertisement

अब तक 50 आरोपी हिरासत में

पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को गम्मु खा के हाता से हिरासत में लिया था, जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में सरेंडर किया। सल्लू वीडियो में पत्थर फेंकते हुए नजर आया था। पोस्टर चस्पा करने के बाद पत्थरबाज़ों में पुलिस का खौफ दिख रहा है। हिंसा में शामिल सल्लू नामक के युवक ने कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया। पुलिस ने सल्लू के बड़े भाई और बहनोई को हिरासत में लिया था। जिसके बाद देर रात सल्लू ने थाने में सरेंडर किया। वीडियो में पत्थर फेंकते हुए युवक नजर आया था। वहीं आज कानपुर पुलिस आरोपियों के पोस्टर की दूसरी सीरीज जारी करेगी।

पिछले 24 घंटे में हुईं 12 गिरफ्तारियां

वही पीएफआई से हिंसा का कनेक्शन भी पुख्ता होता जा रहा है इस दिशा में भी पुलिस की जांच तेजी से बढ़ रही है। बीते सोमवार को कानपुर में हुई हिंसा के मामले में यूपी पुलिस ने 40 आरोपियों की तस्वीरें (Kanpur Violence) जारी की है। पुलिस ने इसके साथ एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है और बताया है कि इन आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा। इन सभी उपद्रवियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने इन आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का ऐलान किया और इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें