Advertisement
Uttar Pradesh

झाँसी :फैक्ट्री में आग लगने से मकान में आयी दरारें

Share
Advertisement

झाँसी के सैय्यंर गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से लोगो में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था की पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गयी। इस धमाके से फैक्ट्री के आसपास बने मकानों में दरारें आ गई है।10 से अधिक मकानों में दरार आने के बाद से लोग दहशत में है। हाल ही में लखनऊ और आगरा में बिल्डिंग धराशायी की घटनाओं के बाद से लोग इन दरारों को लेकर काफी चिंतित है।

Advertisement
झाँसी की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते हुए सुरक्षाकर्मी

गहरी दरारों के कारण मकान रहने लायक नहीं बचे

स्थानीय निवासी गोटीराम ने बताया कि जब धमाका हुआ तो उसकी आवाज बहुत दूर तक आई थी। जिसके बाद लोग अपने मकानों से निकलकर काफी दूर चले गए। जब वापस लौटे तो देखा कि मकान में कई जगह दरारें आ गई थी। दीवारों की मोटाई के कारण वह ढही नहीं लेकिन दरारें गहरी आई हैं। राजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा की कुछ मकान में दरार इतनी गहरी हैं कि अब मकान रहने लायक भी नहीं रह गए हैं।

ये भी पढ़े : फरवरी से दिल्ली को मिलेगी पहली नेजल वैक्सीन

अवकाश के कारण बची लोगो की जान

पटाखे की फैक्ट्री में काम करने वाले प्रमोद यादव ने कहा कि इस फैक्ट्री में पहले भी धमाके हुए है। लेकिन इतना बड़ा धमाका हो जाएगा इसकी किसी को आशंका नहीं थी। आज फैक्ट्री में छुट्टी का दिन था इसलिए लोगों की जान बच गयी। उन्होंने कहा कि लेखपाल और अन्य अधिकारी मकान की दरारों की जांच करके जा चुके है। अगर इन दरारों कुछ समय से ठीक नहीं किया गया तो मकान ढह सकते है।  सबको यही डर है कि कहीं ऐसा ना हो कि घर में कोई सो रहा हो और मकान ढह जाए।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.