Advertisement

रेल यात्री हैं तो आपके काम की खबर, एक अक्टूबर से बदल जाएगा ट्रेनों का समय, नई समय सारणी होगी लागू

Share
Advertisement

नई समय सारणी में वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का समय निर्धारित नहीं है। लखनऊ से आनंद विहार तक नई ट्रेन चलाने के लिए रास्ता बनाया गया है। यह किस प्रकार की ट्रेन होगी इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नई ट्रेन की घोषणा करने पर टाइम टेबल में निर्धारित समय पर उसका संचालन होगा।

Advertisement

अखिल भारतीय रेलवे का समय सारणी एक अक्टूबर से जारी करने की पूरी कर ली गई है। रेल प्रशासन इस बार टाइम टेबल मेरठ में प्रिंट कराया जाएगा। प्रस्तावित टाइम टेबल में मंडल में चलने वाली ट्रेनों के समय में दो मिनट के एक घंटे तक का बदलाव होगा। लखनऊ से आनंद विहार के बीच नई ट्रेन चलाने के लिए मार्ग आरक्षित किया गया है।

ई-टाइम टेबल की भी व्यवस्था की जाएगी

टाइम टेबल को रेलवे पहले अपनी प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया करता था। इसके बंद हो जाने के बाद पहले दिल्ली में और इस बार मेरठ की प्रिंटिंग प्रेस टाइम टेबल की छपाई होगी। पहले चरण में रेलवे कर्मचारियों के प्रयोग वाली वर्किंग टाइम टेबल और उसके बाद यात्रियों वाली पुस्तिका प्रकाशित होगी। साथ ही ई-टाइम टेबल की भी व्यवस्था की जाएगी।

हरिद्वार तक नई ट्रेन चलाने के लिए समय निर्धारित किया गया

प्रस्तावित नई समय सारणी में मुरादाबाद रेल मंडल के लिए भावनगर से हरिद्वार तक नई ट्रेन चलाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। कई ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है। इसके कारण से मुरादाबाद से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में दो मिनट से लेकर एक घंटे तक परिवर्तन हो जाएगा। कुछ ट्रेनों का कम महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव का समय एक से दो मिनट कम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *