Uttar Pradesh में लू का अलर्ट! IMD ने इन 17 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों (रविवार और सोमवार) के लिए उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लिए हीटवेव चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा कि इस दौरान इन जगहों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा।
इसके बाद मंगलवार शाम से पांच दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। लू की चपेट में आने वाले जिले बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
लखनऊ मौसम कार्यालय प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि ऊपर बताए गए 17 जिलों में से 12 में शनिवार को भी लू की स्थिति बनी हुई थी। IMD ने इन 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हीटवेव तब घोषित किया जाता है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होता है, या लगातार दो दिनों में सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहता है। उत्तर प्रदेश के जिलों में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। झांसी दिन का तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 44.8, आगरा और वाराणसी (बीएचयू) 43, कानपुर 42.3, लखीमपुर खीरी, फुर्सतगंज और उरई में 42 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।
लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40.1 और 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हीटवेव की चेतावनी तब आती है जब सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों सहित राज्य के अधिकांश स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहते हैं।