Advertisement

‘सपा की सरकार गुंडों की सरकार’, ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी पर हमला

Share
Advertisement

अम्बेडकरनगर पार्टी संगठन की समीक्षा के लिए आये ओम प्रकाश राजभर ने सपा बसपा और कांग्रेस पर जहां जमकर निशाना साधा तो वही भाजपा पर बोलने से बचते रहे। कुशीनगर में अपने बेटे पर हुए हमले के लिए सपा नेता और वहां के इंस्पेक्टर को दोषी ठहराया। सपा पर मुसलमानों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा कि 4 बार सपा की सरकार मुसलमानों के वोटों के सहारे बनी लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या घटती चली गयी। उन्होंने मायावती और अखिलेश को एक हो जाने की सलाह भी दे डाली।

Advertisement

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कुशीनगर पडरौना उनके बेटे अरविंद राजभर पर हमले के लिए वहां के इंस्पेक्टर दोषी है। उसने हत्या के मुख्य आरोपी का नाम निकाल दिया। वहां सपा के गुंडे को बचाने के लिए सभी सपाई एक हो गए है। सपा की सरकार गुंडों की सरकार के नाम से जानी जाती थी।

जातिगत जनगणना पर बोलते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए बजट भी एलाट कर दिया,,वही सपा की सरकार, बसपा की सरकार, कांग्रेस की सरकार को ये सुधि क्यो नही आई। अब ये सवाल किससे पूछा जाएगा। यदि ये कहते कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर दलित और पिछड़ों का हिस्सा लुटा तो दलित हितैषी मायावती और पिछड़ों के हितैषी अखिलेश यादव दोनों एक क्यो नही हो जाते। 2013 में हाईकोर्ट ने 27 आरक्षण को सभी पिछड़ी जातियों में बांटने और एक समान शिक्षा लागू करने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था तो आज दलितो और पिछड़ों के हितैषी बनने वाले अखिलेश यादव ने इसे क्यो नही लावूबकर दिया।

उन्होंने कहा कि सपा ने मुसलमानों के साथ भी ठगी किया है और 4 मुसलमानों का वोट लेलर सरकार बनाई लेकिन डिप्टी सीएम किसी मुसलमान को बनाने की नही सोची। आजादी के नौकरियों में मुसलमानों की हिस्सेदारी 38 प्रतिशत थी कांग्रेस बसपा और सपा ने इतना विकास किया इनका की अब ये 1 प्रतिशत पर आ गए। भाजपा के साथ जाने के सवाल पर कहा कि अभी किसी के साथ नही जा रहा हूं। इसके लिए एक तिथि घोषित कर दिया है। 7 अक्टूबर को पटना में वंचित शोषित जनजागरण रैली के बाद तय किया जाएगा कि किसके साथ जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें