Advertisement

Goa: CM प्रमोद सावंत अपने कैबिनेट मंत्री व विधायक के साथ अयोध्या के दौरे पर

Share
Advertisement

Goa: गोवा (Goa) के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) अपने कैबिनेट मंत्री व विधायक के साथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने अयोध्या धाम पहुंचकर राम लला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान गोवा से एक ट्रेन भी अयोध्या पहुंची है जिसमें 2000 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। उन सभी लोगों ने भी राम लला का दर्शन पूजन किया।

Advertisement

Goa: CM प्रमोद सावंत ने क्या कहा?

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) कहा कि मेरे साथ में केंद्रीय मंत्री पज्जे नायक है। कार सेवक रह चुके है। अयोध्या में दो बार कार सेवा किया है। राम लला का दर्शन करने के लिए कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचा हूं। केंद्रीय मंत्री और स्पीकर भी मेरे साथ हैं। आज मन बहुत प्रसन्न है। मैं अपने आप को बहुत खुश नसीब समझता हूं कि रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या में हूं। गोवा की तरफ से आज मैं राम लला का दर्शन कर रहा हूं।

उन्होने कहा कि मोदी जी का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनाया है। प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा गोवा राम मय हुआ था। गोवा के हर मंदिर में राम पूजन हुआ था। पूरे गोवा में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया था। अयोध्या का राम मंदिर नहीं बल्कि यह राष्ट्र का मंदिर है। प्रभु राम की नगरी में रामलला के दर्शन का मौका मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अगर अयोध्या में भूमि दी तो गोवा का भवन बनवाएंगे। हमारे साथ गोवा से ट्रेन से 2000 श्रद्धालु आए हैं, रामलला का साथ में दर्शन करेंगे। अयोध्या को मुख्यमंत्री देव दर्शन रूप में योजना का शुभारंभ करेंगे। हर गोवा वासी को अयोध्या का दर्शन कराएंगे। एयरपोर्ट पर प्रदेश के मंत्री सतीश शर्मा अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने गोवा कैबिनेट का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: Dehradun: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारियां जोरों पर, भाजपा चला रही लाभार्थी सम्मेलन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *