Advertisement

अलीगढ़ के पूर्व सपा सांसद ने ज्ञानवापी मुद्दे पर कहा-  चुनाव आते ही सरकार अपनी कमियों को छुपाएगी

Share
Advertisement

अलीगढ़ पहुंचे सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव मीडिया के सवालों से तिलमिला गए। ज्ञानवापी पर पूछे गए सवाल पर धर्मेद यादव ने मीडिया को ही नसीहत दे डाली और आग बबूला हो गये।  ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर कहा कि जैसे चुनाव करीब आएंगे। सरकार अपनी कमियों को छुपाएगी। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह बताएं कि महंगाई कितनी कम हुई।  भाजपा सरकार ने रोजगार के किए गए वादों को गिनाना चाहिए। भाजपा के लोग 9 साल की उपलब्धि की खुशियां मना रहे हैं। इन खुशियों में बताएं कि 9 साल में 18 करोड़ रोजगार का वादा कहां चला गया।

Advertisement

महंगाई कम करने की बात की थी। पेट्रोल, गैस सिलेंडर दोगुना तिगुना रेट हो गया। ज्ञान वापी पर उन्होंने कहा कि जो चीज न्यायालय में चल रही है उस पर मैं नहीं बोलना चाहता। ज्ञानवापी के सवाल पर कहा कि देश में अहम् मुद्दों पर मीडिया को चिंतित होना चाहिए। चौथे खंभे का यह नैतिक दायित्व है। सिर्फ चौथा खंभा कहे जाने से ही दायित्व पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मीडिया को नैतिकता के सवाल को उठाना पड़ेगा। विपक्ष मुद्दों को उठा रहा है।

मणिपुर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा देश शर्मसार है। पूरा विपक्ष आवाज उठा रहा है। सरकार को बहुत गंभीरता के साथ समस्या का समाधान करना चाहिए था, लेकिन नहीं किया। मणिपुर में जो हो रहा है वह केंद्र सरकार, राज्य सरकार की जानकारी में है। सरकार की सहमति से ही मानवता शर्मसार है। उन्होंने कहा कि सरकार नियोजित तरीके से महिलाओं, गरीबों, आदिवासियों के साथ अत्याचार, अन्याय, शोषण कर रही है। जो चिंता का विषय है। देश की सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: खनन माफियाओं के बीच देर रात चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *