Advertisement

Etawah: भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

Share
Advertisement

Etawah: एक निजी कार्यक्रम मे इटावा (Etawah) पहुंचे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक (MP Subrata Pathak) ने हिंदी खबर से खास बातचीत की. कहा देखो आज caa नागरिकता संशोधन अधिनियम का कानून जो है उसका नोटिफिकेशन दे दिया है और यह हमारा प्रमुख मुद्दा था जो खास कर पाकिस्तान अफगानिस्तान, बांग्लादेश से आए हो तमाम सारे ऐसे अल्पसंख्यक जो वहां के ऊपर जिनको धर्म न बदलने के कारण से प्रताड़ित हो रहे थे। ऐसे लोगों को भारत की नागरिकता मिलेगी. आज जिसका नोटिफिकेशन हो गया है और निश्चित रूप से जो भाजपा ने कहा है वह किया है। मोदी जी ने पूरी तरीके से अपने सारे कार्यक्रम लागू किए हैं। देश का विकास भी हुआ है।

Advertisement

जनता मोदी जी से बहुत प्रसन्न है- सुब्रत पाठक

उन्होंने कहा कि जनता मोदी जी से बहुत प्रसन्न है। उत्तर प्रदेश की सभी सीटे जीतेंगे और दिल्ली में भी हम लोग इस बार 400 पर करेंगे। भाजपा के साथ में नए लोग आते भी हैं। आ भी  रहे हैं और बहुत से दलों से लोग छोड़ छोड़ कर भाजपा में आ रहे हैं। कुल मिलाकर बहार अब कोन इकट्ठा हो रहा है। तो कुल मिलाकर परिवार वाले लोग जो है। केवल परिवार बचाओ का आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। देश की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नाकार दिया है।

राहुल और अखिलेश को लेकर बोले यह दोनो फ्रस्ट्रेटेड है।दोनो का किस तरीके से इनका बिहेव है।किस तरीके से इनकी बोली भाषा है उत्तर प्रदेश की जनता सब जानती है।2024 मे भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटे और दिल्ली में 400 पार ला रही है।

(इटावा से चंचल दुबे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: Baghpat: चांदीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 किलो अफीम के साथ किया स्मगलर को गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें