उत्तर प्रदेश के बरेली में कबाब की क्वालिटी पसंद न आने पर ठेलेवाले की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी मयंक अग्रवाल और उसके साथी ताजिम शम्सी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, कार सवारों ने गाड़ी रोककर कबाब खाए थे लेकिन उन्हें कबाब का स्वाद पसंद नहीं आया। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इसका कारीगर ने विरोध किया और उनसे उसके खाने के पैसे देने को कहा। कारीगर के विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ठेले वाले आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने तक काफी देरी हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जुट गई। पुलिस ने आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी गाड़ी का नंबर पता किया। इसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और अब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…
Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…
JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…
CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…
CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…
Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…
This website uses cookies.