Advertisement

सीएम योगी की मथुरा को बड़ी सौगात, 208 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। सीएम योगी ने आज यानी शनिवार (24 जून) को 208 करोड़ की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीएम ने भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। सीएम की यह जनसभा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया।

Advertisement

लेज़र एंड साउंड शो का उद्घाटन

श्री कृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेज़र एंड साउंड शो का लोकार्पण किया। आपको बता दें कि यह लेज़र एंड साउंड शो ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार किया गया है। इसके निर्माण में 15 करोड़ रूपए की लागत आई है। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री लेजर एंड साउंड शो के जरिए प्रदर्शित की जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को देखा। 30 मिनट तक चलने वाले इस शो में भगवान श्री कृष्ण की ब्रज में की गई लीलाओं को प्रदर्शित किया किया गया। श्री कृष्ण जन्मस्थान दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को यह शो नई अनुभूति का एहसास करा रहा है। लेजर एंड साउंड शो में 6 प्रोजेक्टर के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कुरूक्षेत्र में दिए गए संदेश तक को प्रदर्शित किया जायेगा।

सीएम योगी ने क्या कहा

मथुरा में सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की, उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत को मान-सम्मान मिल रहा है। अमेरिका में पीएम मोदी ने संबोधित किया। इतना ही नहीं अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत भी किया गया। ये नए भारत की पहचान है। सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *