Advertisement

विधानसभा के सामने नमाज पढ़ने का दावा, CAA-NRC प्रोटेस्ट से नाता, FIR दर्ज, कौन हैं उजमा परवीन?

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में CAA और NRC का विरोध करने वालीं AIMIM की सदस्य सैयद उजमा परवीन इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उजमा परवीन ने एक वीडियो और तीन फोटों अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किए थे। उजमा ने दावा किया था कि उसने राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने नमाज अदा की है। हालांकि, पुलिस ने जब इसकी गहनता से जांच की तो पता चला कि वह फोटो मेट्रो स्टेशन के बाहर की है। तस्वीरों को देखकर यह भी कहा जा रहा है कि मजार के सामने नमाज अदा की गई है। पुलिस ने उजमा के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि उजमा ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी देकर सनसनी फैलाई है।

Advertisement

पुलिस ने की FIR दर्ज

विधानसभा के सामने नमाज पढ़े जाने की सूचना पर पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई। हालांकि पुलिस ने अब कहा है कि नमाज को विधानसभा के सामने नहीं बल्कि मजार के सामने पढ़ा गया है। पुलिस ने झूठ को फैलाने के आरोप में उजमा परवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उजमा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “नमाज पढ़ने को लेकर मेरे ऊपर 5 धाराएं लग चुकी है अगर मेरे ऊपर 500 धाराएं भी लगाओ तो भी मैं अपनी आज़ाद हिंदुस्तान की सर ज़मीन पर अपने धर्म को फॉलो करूंगी।”

CAA-NRC के खिलाफ किया था विरोध

बता दें कि उजमा परवीन लखनऊ चौक की रहने वाली हैं। उजमा ने CAA-NRC के खिलाफ विरोध किया था। वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की पदाधिकारी हैं। कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उजमा को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उजमा ने यूपी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। उसे पार्टी ने लखनऊ की 171 पश्चिम विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

हालांकि, अब उजमा अपने गैर राजनीतिक होने की बात कर रही हैं। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि “मुझे किसी राजनीतिक पार्टी से न जोड़ा जाए मैं किसी पार्टी की नेता नहीं आम सी सोशल वर्कर हूं।”

ये भी पढ़ें: UP: गैंगरेप की कोशिश करने वाले आरोपी को रातों रात छोड़ा, फिर हुआ जमकर हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें