Chitrakoot: भीषण सड़क हादसा, बच्चे समेत 5 की मौत, 10 घायल
Chitrakoot: उत्तर प्रदेश स्थित चित्रकूट(Chitrakoot) से सड़क हादसे की दर्दनाक ख़बर सामने आई है। दरअसल, जनरथ और बोलेरो की जोरदार टक्कर में बच्चे समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर डीएम, एसपी और पुलिस अमला पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, मृतक मध्यप्रदेश निवासी थे। वे जनरथ बस में बैठकर चित्रकूट से प्रयागराज जा रहे थे। वहीं बोलरो चित्रकूट की ओर लौट रही थी। तभी दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बच्चे समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं 10 घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन को प्रयागराज रेफर किया गया है।
बता दें कि बोलेरो अचानक गलत साइड आ गई, जिससे भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Bareilly: 7वीं महिला की हत्या से मचा हड़कंप, खौफ में ग्रामीण
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK