Advertisement

अमेठी पहुंची राहुल की ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’, भाजपा पर लगाए UPA की योजनाएं बंद करने के आरोप

Bharat Jodo Nyay Yatra reached amethi rahul addresses public
Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी अमेठी पहुंची। राहुल 2022 के बाद ठीक 2 साल बाद राहुल आज अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राहुल का जमकर स्वागत किया। इस दौरान राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। दोनों ने जनता को संबोधित भी किया।

Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘पीएम मोदी किसानों को रोक रहे’

राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों को रोकने के लिए बड़े-बड़े बैरिकेड लगवाएं है। उन्होंने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ पुलिस किसानों को रोक रही है तो दूसरी तरफ किसान उन्हीं पुलिसवालों को खाना खिला रहे हैं।

‘MSP को करेंगे लागू’

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर केंद्र सरकार किसानों की MSP की मांग पूरी क्यों नहीं कर रही है। इसके बाद राहुल ने गारंटी दी कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही कांग्रेस पूरे देश में MSP को लागू करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी पर आरोप

इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “कांग्रेस सरकार में हजारो करोड़ों की योजनाएं यहां(अमेठी) पर आईं, लेकिन ज्यादातर योजनाएं अटकी रहीं। मैं पूछता हूं कि जो योजनाएं UPA की सरकार में लाई गई थीं वो आज क्यों बंद हैं? क्योंकि वे(भाजपा) उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में काम नहीं करना चाहते हैं। वे दुश्मनी निकालने की साजिश कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- LokSabha Election: सपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, गाजीपुर से अफजाल अंसारी पर जताया भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *