Advertisement

भदोही: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनांतर्गत 295 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, नेताओं व अफसरों ने दिया आशीर्वाद

Share
Advertisement

यूपी: बुधवार के भदोही जिले के सभी विकास खण्डों एवं नगरीय निकायों में कुल 295 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पवित्र परिणय सूत्र में बंधने वाले सभी नव दाम्पत्य को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। योजनांतर्गत सभी नवविवाहित जोड़ों को 51-51 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान व धनराशि भी दिया गया। कुल 295 जोडो में 184 अनुसूचित जाति, 101 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 10 अल्पसंख्यक वर्ग से थे, जिनकी सामुहिक शादी हुई है।

Advertisement

भदोही जनपद के समस्त विकास खण्डों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शादी सम्पन्न कराई गयी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विभिन्न विकासखण्डो में ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगण, नामित जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

विकासखण्ड-ज्ञानपुर में 69, भदोही में 29, डीघ में 65, अभोली में 19, औराई में 52, सुरियावां में 46 तथा सभी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में कुल 15 अर्थात समग्र रूप से कुल 295 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें 184 अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग 101 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 10 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। कुल 295 नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए उत्तरोत्तर वृद्धि करने की कामना किया गया।

ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारियों ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ दिया।

मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह  ने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं । यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है।


ज़िला समाज कल्याण अधिकारी यशवंत कुमार सिंह  ने सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति पर बल मिलता है, उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दिया।


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू0 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जाएगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, गैस चुल्हा, डीनरसेट स्टील, मच्छरदानी, टार्च, बक्सा, मोबाईल सेट, बिछिया पायल, पंखा एवं कपड़े में रू0 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- मात्र निर्धारित किया गया है। जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारी भी उपस्थित होकर कुल 295 नवदम्पति जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें – Uttar Pradesh: नशेड़ी को सांप ने काटा सांप की मौत नशेड़ी मस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *