Advertisement

Basti: जिलाधिकारी ने लिया नदी की सफाई का जिम्मा, खुद चलाया फावड़ा

Share
Advertisement

बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन ने खुद फावड़ा चला कर विश्व जल दिवस के अवसर पर जनपद की पौराणिक मनोरमा नदी की सफाई और जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ किया।

Advertisement

जनपद में बहने वाली पौराणिक नदी मनोरमा नदी पिछले कई वर्षों से अपने अस्तित्व को खोते जा रही है। जिसके जीर्णोद्धार और सफाई के लिए आज विश्व जल दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक अजय सिंह के प्रयासों से जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन ने पचवस झील और मखौड़ा में मनोरमा नदी की सफाई के लिए स्वयं फावड़े से मिट्टी खोदकर सफाई और जीर्णोद्धार के कार्य का शुभारंभ किया।

इसके पहले विधि विधान से मनोरमा नदी का जिलाधिकारी ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद सफाई का कार्य प्रारंभ हुआ बताते चलें बस्ती जनपद में बहने वाली पौराणिक मनोरमा नदी पिछले कई वर्षों से अपने अस्तित्व को खोते जा रही है। नदी का जलस्तर बहुत कम हो गया है साथ ही नदी में सिल्ट और गंदगी का अंबार है। काफी दिनों से स्थानीय विधायक अजय सिंह लगातार प्रयास कर रहे थे और उनका प्रयास आज रंग लाया जिलाधिकारी ने स्वयं इस कार्य का प्रारंभ करवाया है।

इस कार्य को मनरेगा के अंतर्गत किया जाना है। जिसकी आज शुरुआत हुई और अगले कई दिनों तक कार्य होगा। साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से अपील किया कि लोग इस सफाई कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और श्रमदान करें यह उनकी नदी है यह उनके पूर्वजों की नदी है और इसका जीर्णोद्धार करना यहां के जो लोग हैं उनका परम दायित्व बनता है जिसके लिए वह इसके सहभागी बने और इस पुनीत कार्य के द्वारा आने वाली जो पीढ़ी होगी उनके बीच भी इस नदी का अस्तित्व रहेगा।

जिला अधिकारी के शुभारंभ के बाद जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत पूरेबेचू, ग्राम पंचायत पखेरी, ग्राम पंचायत हाही में भी खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय पहुंचकर मनरेगा मजदूरों द्वारा मनोरमा नदी की सफाई का कार्य प्रारंभ कराया।

(बस्ती से पवन वर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते दरोगा का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *