Advertisement

Banda: भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- किसानों को मजदूर बना रही सरकार

Share
Advertisement

सरकार की गलत पॉलिसी का विरोध भाकियू विरोध करेगी। सरकार किसानों को बहकाने का काम कर रही। हम उनको इस मकड़जाल से निकाल सकेंगे। सरकार जालसाज है। नेता, व्यापारी व अधिकारी इन तीनों का गठबंधन हो गया है, तो गांव के लोग बर्बाद हो गए। यह बातें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यहां सोमवार को कार्यशाला में कही।

Advertisement

आपको बता दे कि पूरा मामला जनपद बांदा के गायत्री नगर के एक मैरिज हॉल में चल रहे मंडलीय किस कार्यशाला में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बांदा पहुंचे। टिकैट ने कहा कि देश में इस समय जालसाज सरकार है। नेता और उद्योगपतियों का गठबंधन है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार कम रेट पर उद्योगपतियों को कीमती भूमि दिला रही है। महंगाई बढ़ गई है लेकिन सर्किल रेट नहीं बढ़ा है। किसानों की जमीन बिकने से बिहार और बुंदेलखंड के किसान दूसरे प्रांत में मजदूरी करने को विवश हैं।

टिकैत ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से किसानों को संगठित करने निकले हैं। हमारा लक्ष्य एमएसपी गारंटी कानून लागू करवाना है। इस मुद्दे को लेकर किसानों को संगठित किया जा रहा है। इसके लिए तीन-तीन दिन का दौरा चल रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करते हैं। हमने इसके पहले छत्तीसगढ़ में सरकार की नीतियों का विरोध किया और अभी भी विरोध जारी है।

इसी के साथ टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून न बनने से किसानों को उपज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने कई बार वादा किया लेकिन उसे कानून नहीं बनाया है, इसलिए किसान की फसले सस्ते में बिक रही हैं। सरकार कर्ज बढ़ा रही है, फसलों का सही दाम नहीं दे रही है। सरकार की मनमानी रोकने के लिए आंदोलन की जरूरत है, बिना आंदोलन यह सरकार मनमानी करने से नहीं मानेगी। देश को वर्तमान राजनीतिक सिस्टम बचा नहीं सकता है, इसके लिए आंदोलन की जरूरत है।

(बांदा से हिमांशु शुक्ला चंद्र की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Mau: अक्षत पूजन कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *