Advertisement

हकीम के भरोसे बदायूं जिला अस्पताल, लापरवाहों पर कार्रवाई की कब पड़ताल?

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में सरकारी चिकित्सकों के साथ ही हकीम भी मरीजों के बेड पर जाकर झाड़ फूंक करते हैं। साथ ही मरीजों से वसूली करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हकीम अस्पताल में भर्ती मरीजों के बेड पर जाकर झाड़-फूंक कर रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि वार्डों में हकीम बेरोकटोक के जहां महिला और बच्चे मरीज हैं, वहां भी पहुंच जाते हैं। अस्पताल डॉक्टरों के सहारे नहीं, बल्कि नीम हकीमों के सहारे चल रहा है।

Advertisement

जिला अस्पताल के वार्डों में शाम के समय नीम हकीमों का कब्जा हो जाता है। जिला अस्पताल का प्रशासन इन दबंग हकीमों को बाहर भी नहीं निकाल सकता है। वहीं, सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। अस्पताल में ये सब करना मना है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी कर्मचारी इसमें शामिल है, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें जिला अस्पताल का कोई भी कर्मचारी नीम हकीमों से कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं रखता है जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी हकीमो से परेशान रहते हैं क्योंकि नीम हकीम दुआ देने के साथ पैसे भी वसूलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *