Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: व्यापारियों में खुशी की लहर, राम मंदिर बना व्यापार का जरिया

Ayodhya Ram Mandir
Share
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ घंटे ही बचे है. सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उपलक्ष्य में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं और एक उत्साहपूर्ण वातावरण दिखाई देता है। साथ ही, इस परिस्थिति से कारोबार जगत को बहुत फायदा हो रहा है, क्योंकि इससे व्यापारी करोड़ों का बिजनेस कर रहे हैं।

Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की वजह से आया बिजनेस

खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट, यानी कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, का कहना है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के प्रस्तावित कार्यक्रम से देश भर के व्यापारियों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। कैट ने कहा कि राम मंदिर के चलते बीते कुछ दिनों में व्यापारियों ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का सौदा किया है।

Ayodhya Ram Mandir: व्यापारी समुदाय चला रहा है ये अभियान

कैट ने कहा कि व्यापारी पूरे देश में अपने स्टोर खुले रखेंगे जब सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ‘हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या’ राष्ट्रीय अभियान व्यापारी समुदाय द्वारा चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए दिल्ली और देश के सभी राज्यों के व्यापारी संगठनों ने 22 जनवरी को अपने बाजार में कई कार्यक्रमों की तैयारी की है। ये सभी कार्यक्रम बाजार में होंगे, इसलिए कल देश भर में सभी बाजार खुले रहेंगे, व्यापारी आम लोगों के साथ श्री राम मंदिर का जश्न मनाएंगे।

Ayodhya Ram Mandir: देश भर में होंगे कार्यक्रम

कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में छोटे-बड़े 2 हजार से अधिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही देश भर में लगभग ३० हजार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उनका दावा था कि इतने सारे कार्यक्रम एक दिन में होंगे, यह इस सदी का सबसे बड़ा दिन होगा। उनका कहना था कि कल घरों, बाजारों, मंदिरों और अन्य जगहों को सजावट करने के लिए फूलों की मांग बहुत बढ़ी है। मिट्टी के दीपक खरीदने वालों की भीड़ भी है। मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ है। प्रसाद के लिए लोग बहुत सारे मिठाई खरीद रहे हैं। राम झंडों और राम पटकों की मांग कम हो गई है।

Follow Us On:- https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़े: Ayodhya: राम नगरी पहुंची कंगना रनौत, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का लिया आर्शीवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *