Advertisement

अलीगढ़ – AMU में MA एडमिशन में छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, जानें क्या पूरा मामला

Share
Advertisement

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में MA इंग्लिश एडमिशन में धांधली का बड़ा आरोप लगा है। यहां के छात्र ने यह आरोप लगाया है और इसको लेकर के गुरुवार AMU छात्रों ने बाबे सैयद गेट बंद कर रोष जताया। छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दरसअल MA इंग्लिश में दाखिले का एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। जिसको लेकर एडमिशन की लिस्ट जारी की गई थी। वहीं एडमिशन काउंसलिंग के आखरी दिन नई लिस्ट जारी कर दी गई। जिस बारे में छात्रों को कुछ नहीं बताया गया। जब छात्रों ने इस बारे में सवाल उठाया तो छात्रों को धमकाया गया। एएमयू प्रशासन का कहना है कि पहली लिस्ट में गड़बड़ी थी। जिसके चलते एडमिशन की नई लिस्ट जारी की गई। लेकिन वहीं छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह के एडमिशन को लेकर बड़ी धांधली का आरोप लगाया है।

Advertisement

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में MA इंग्लिश में दाखिले को लेकर सवालिया निशान उठ रहे हैं । MA अंग्रेजी में एडमिशन लिस्ट जारी की थी। वही 20 दिन बाद नई लिस्ट जारी कर दी गई। यह लिस्ट एडमिशन काउंसलिंग के आखरी दिन जारी की गई। इस लिस्ट के बारे में छात्रों को कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। जब छात्रों ने विरोध जताया तो उन्हें धमकाया गया।

वहीं AMU प्रशासन ने छात्रों से इस बारे में जांच कमेटी गठित करने का भरोसा दिया था। कहा गया था कि जब तक कमेटी अपना निर्णय नहीं देगी। एडमिशन नहीं होगा। लेकिन छात्रों के फ्यूचर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एडमिशन की नई लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। जिसके चलते छात्रों में रोष है। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर बाबे सैयद गेट बंद कर दिया। छात्रों का आरोप है की MA इंग्लिश एडमिशन में धांधली हुई है। यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और यह मामला बताता है कि किस तरह की खामियां एडमिशन में चल रही है। छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *