Advertisement

Aligarh: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Share
Advertisement

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हत्या का एक मामला सामने आया है। दरअसल, संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की लाश बरामद हुई है। जिसके बाद से मृतका के मायकेवाले ससुराल पक्ष पर पीड़िता की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement

यह घटना इगलास क्षेत्र अंतर्गत गांव संगीला की है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने आज(11 नवंबर) पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

गला घोंट कर हत्या का शक

जानकारी देते हुए मृतिका के चाचा अशोक ने बताया कि मृतका सपना की शादी 6 साल पहले हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से सपना का पति उसके साथ मारपीट किया करता था। वहीं शुक्रवार को मायके पक्ष को सूचना मिली कि सपना की मृत्यु हो गई है। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका की गर्दन पर गला घोटने के निशान बताए हैं। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: जमीनी विवाद के चलते महिला की निर्मम हत्या, अलग-अलग जगहों पर मिले शरीर के अंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *