Aligarh: बाइक सवार ने सगे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

अलीगढ़ के नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों को ने रौंद दिया। घटना की जानकारी पर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने दोनों घायल भाईयों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे भाइयों की मौत कई सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतक भाई अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला ढक के रहने वाले थे। दोनों भाई गांव से रोजाना अलीगढ़ एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करने जाते थे। दोनों भाई मजदूरी कर बाइक द्वारा अलीगढ़ से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान थाना अकराबाद क्षेत्र के पनेठी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से दोनों भाई घायल हो गए।
गांव के अन्य मजदूर भी पीछे आ रहे थे, जहां उन्होंने दोनों भाईयों को हाईवे पर घायल देख कर पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने दोनों भाईयों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर घायलों के परिजनों को घटना से अवगत कराया, मजदूरों के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने दोनों घायल भाईयों को मृतक घोषित कर दिया, दोनों भाईयों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)