Advertisement

अलीगढ़ – एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 17 रोहिग्याओं को किया गिरफ्तार

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ यूपी एटीएस ने अभियान चलाया है। अलीगढ़ में 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए। इनके खिलाफ विदेशी अधिनियाम की धारा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एटीएस उत्तर प्रदेश अवैध रूप से आवास कर रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisement

एटीएस यूपी को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रोहिंग्या निवास कर रहे हैं। इस सूचना पर जिला पुलिस और एटीएस की यूनिट द्वारा सत्यापन कराया गया। जिसके आधार पर सोमवार को एटीएस द्वारा अलीगढ़ में पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से आवास बनाकर रह रहे रोहिग्याओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके तहत अलीगढ़ में थाना कोतवाली के मकदूम नगर इलाके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि यह रोहिंग्या अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हालांकि एटीएस द्वारा कार्रवाई करने के बाद स्थानीय एलआईयू पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार ने बताया कि एटीएस और अलीगढ़ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना कोतवाली के मकदूम नगर क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवास कर रहे 7 पुरुष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि मूलत यह म्यांमार के रहने वाले हैं। पूर्व में भी जिला पुलिस द्वारा रोहिग्याओं पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *