Advertisement

पेशाबकांड को लेकर अखिलेश का बीजेपी पर तंज, कहा – ‘भाजपा की बस यही उपलब्धि…’

Share
Advertisement

मध्यप्रदेश के सीधी में हुए पेशाबकांड को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। सपा मुखिया ने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा के 18 साल के शासन की क्या बस यही उपलब्धि है।

Advertisement

पूर्व सीएम ने ट्विटर पर लिखा है ‘मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी के ऊपर एक भाजपाई द्वारा जो दानवीय घृणित कृत्य किया गया है, वो सदियों से शोषित-दलित समाज पर किये जा रहे उत्पीड़न के इतिहास का एक और शर्मनाक अध्याय है। मप्र में भाजपा के 18 साल के शासन की क्या बस यही उपलब्धि है। भाजपा को अहंकार ले डूबेगा।’

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के सीधी का है, जहां एक शख्स ने आदिवासी समुदाय के युवक पर नशे की हालत में पेशाब कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला नशे की हालत में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि पुलिस प्रशासन भी तुरंत एक्शन में आ गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी प्रवेश शुक्ला के आशियाने पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

सीएम शिवराज ने धोए पैर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाबकांड के पीड़ित से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पीड़ित के पैर धोए। सीएम ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *