Advertisement

Akhilesh Yadav on Invitation मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला, कोई कूरियर भी नहीं आया

akhilesh yadav on mandir invitation

akhilesh yadav on mandir invitation

Share
Advertisement

Akhilesh Yadav on Invitation अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीति के गलियारों में गर्माहट बढ़ती जा रही है। हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) पर सभी इस बात को लेकर हमलावर थे कि उन्होंने राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। जिसके बाद आज(12 जनवरी) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस(Press Conference) के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण न स्वीकार करने की बात पर जवाब दिया है।

Advertisement

दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के अयोध्या जाने की कोई व्यवस्था नहीं

सपा नेता ने कहा, मुझे पता चला है कि मेरे लिए 22 जनवरी का निमंत्रण Akhilesh Yadav on Invitation कूरियर के माध्यम से भेजा गया, लेकिन यह कूरियर मुझे आज तक प्राप्त नहीं हुआ है। मीडिया के लोग ही मुझे भेजे गए कूरियर की रसीद उपलब्ध करवा दें। उन्होंने कहा की अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि दुनिया में सभी जगह हर ढांचे को बनाने में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है।

मुझे कोई निमंत्रण नही मिला- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा, जिस तरह से निमंत्रण की ख़बर चलाई जा रही है, उससे मुझे अपमानित किया जा रहा है ठीक उसी तरह से जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर अपमानित किया गया था। भगवान श्री राम के नाम पर हमें अपमानित न करें। मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला। कोई कूरियर भी नहीं आया। न घर पर न ऑफिस में। 

ये भी पढ़ें: Pm Modi Mopped Temple कालाराम में लगाया पोंछा, लोगों से की ये अपील…

“भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया”

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग में रामगोपाल यादव हैं। 2019 व 2022 चुनाव  का आंकड़ा हम लोगों के सामने है। अखिलेश यादव ने कहा कि कम ही ऐसे लोग हैं, जिनसे लोगों ने प्रेरणा ली है। विवेकानंद इन्हीं लोगों में शामिल थे। उन्होंने शिकागों में जो भाषण दिया। उसमें भारत व उसकी संस्कृति की बात थी। उन्होंने गरीब की सेवा का मंत्र दिया। भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया। 

“सरकार जनता का ध्यान भटका रही है”

सपा नेता ने कहा नौकरियों का रास्ता आगे के लिए खत्म किया जा रहा है। पीडीए सपा व समाजवाद को दिशा देंगे। खुद आर्मी चीफ ने कहा कि 27 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। पहले सेना में पीडीए की भर्ती होती थी। इवेंट के जरिये सरकार जनता का ध्यान भटका रही है। 

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें