Advertisement

सोनभद्र में 10 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला सोनभद्र के राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक कालोनी का है, जहां रह रही एक 10 वर्षीय नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। मां घर लौटी तो पूरे वाकए की जानकारी हुई। प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले में प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ही एक इलाके में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार कि बृहस्पतिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया गया है। घटना के वक्त पीड़िता अपने आवास में अकेली थी। उसके माता-पिता कामकाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घर वापस लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रथमदृष्ट्या मामला सही पाया गया। इसके बाद रात में ही मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। वहीं मिली सूचना के आधार पर आरोपी युवक को भी दबिश डालकर दबोच लिया गया।

इस मामले में मासूम के पिता ने बताया कि कालोनी की ही रहने वाली एक लड़की हमारी बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ आरोपियों के घर ले गयी थी। फिर वहा युवकों ने उस के साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद उसे मिर्जापुर जिले के अहरौरा लेजाकर छोड़ आये। हमलोग जब लड़की की खोजबीम शुरू किए तब जाकर पता चला कि लड़की अहरौरा में है। तब जाकर हमलोग बच्ची को अहरौरा से लेकर आये उसने सारी बात हमलोगों से बताया की कालोनी के रहने वाली दो लड़कियों ने उसे आरोपियों के घर पहुँचा दिया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया तब आज थाने आकर रिपोर्ट लिखवाए है।

इस मामले में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि दिनांक 18.05.2023 को वादी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री उम्र लगभग 13 वर्ष को वार्ड नंबर 01 अंबेडकरनगर थाना कोतवाली रावटसगंज का रहने वाला शिवा उम्र 22 वर्ष द्वारा दिनांक 16 मई को पीड़िता को अपने घर बुलाकर दिन में लगभग 3:00 बजे जब उसकी पत्नी मधु घर पर नहीं थी तो कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया गया तथा दिनांक 17 मई की रात को पीड़िता को ले जाकर उसकी मौसी के घर अहरौरा जनपद मिर्जापुर में छोड़ दिया । पीड़िता द्वारा फोन से वादी को सूचना मिली तो वह अपनी पुत्री को अपने घर कांशी राम कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज वापस ले आया एवं दिनांक 18.05.2023 को थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

(सोनभद्र से प्रवीन पटेल की रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *