Uttar Pradeshराज्य

Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन में घुसी बोलेरो, दो की मौत

सोमवार को उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के संतकबीरनगर में देर रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बोलेरो अज्ञात वाहन से टकरा गयी। जिसके बाद बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई।

ऐसे हुआ हादसा

यूपी के संतकबीरनगर में सोमवार देर रात को शादी में भोजन करके तीन लोग घर लौट रहे थे। लोग धनघटा क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रामपुर बारहकोनी के दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन से बोलेरो टकरा गई। बता दें कि महुली क्षेत्र के खजुहा गांव निवासी 23 वर्षीय आनंद पाल यादव की बहन की शादी बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के देवाडीह गांव में हुई है। आनंद के बहन के देवर की शादी सोमवार को थी। बरात देवाडीह से सोमवार की रात को बस्ती जिले के ही कलवारी क्षेत्र के मटियरिया गांव में गई थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए आनंद पाल यादव के साथ गांव के 60 वर्षीय जगदीश यादव और 35 वर्षीय अमित गुप्ता बोलेरो से गए थे।

दो की मृत्यु, एक की हालत गंभीर

आपको बता दें कि सभी लोग बस्ती जनपद में रिश्तेदार के वहां शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस जाते समय घटना हुई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लियाऔर घायलों को हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर 3 में प्लास्टिक फैक्ट्री हुई धुंआं-धुंआ, मौके पर दमकल विभाग ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

Related Articles

Back to top button