Advertisement

UP: केंद्र की सत्ता में NDA नहीं PDA-INDIA गठबन्धन…अखिलेश यादव बोले- यूपी में लगने वाले उद्योग चले गए गुजरात

UP

UP

Share
Advertisement

UP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने कहा है कि विकास के मामलों में कोई ठोस उपलब्धि हासिल करने में पूर्णतया विफल रही भाजपा सरकार अब आतंक और गिरफ्तारियों के बल पर सत्ता में आने की साजिश में लग गई है। पूरे देश में अराजकता है। भाजपा के भ्रष्टाचार की पोलें खुल रही है और जनता में असंतोष तथा आक्रोश की लहर है। अपनी पराजय की आशंका से हैरान-परेशान भाजपा अब विपक्ष को बदनाम करके अपनी नेकनामी का षडयंत्र रच रही है, जिसमें उसे कोई सफलता नहीं मिलने वाली है।

Advertisement

यूपी में लगने वाले उद्योग गुजरात चले गए

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की, दोनों डबल इंजन जनता से किए गए वायदों में खरे नहीं उतरे हैं। किसानों से कर्जमाफी, उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में कोई नीति नहीं बनी। एसएसपी पर फसल खरीद की किसानों की मांग पर भाजपा ने बर्बरता से उनकी आवाज दबाने का काम किया है। कर्ज और मंहगाई की मार से परेशान एक लाख किसानो ने आत्महत्या कर ली। नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। केंद्र में सरकार बनते ही 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा था। उत्तर प्रदेश में पूंजी निवेश का हवा महल दिखाकर हजारों लाखों नौकरियां सृजित होने का दावा किया गया। एमओयू तो बहुत से हो गए लेकिन जमीन पर न तो एक उद्योग लगा और नहीं नौकरियां मिली। यूपी में लगने वाले उद्योग गुजरात चले गए।

एक दो नही 10-10 परीक्षाएं लीक

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा ने अव्यवस्था पैदा कर दी है। 69000 से ज्यादा सहायक शिक्षक अपनी नियुक्ति को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार उन्हें लाठियों से पीट रही है। भाजपा सरकार में परीक्षाएं होती हैं और पेपर लीक हो जाता है। एक दो नही 10-10 परीक्षाएं लीक हो गई। नौकरी देंगे तो आरक्षण भी देना होगा इसलिए जानबूझकर पेपर लीक की नौटंकी होती है।

केंद्र की सत्ता में एनडीए नहीं पीडीए इंडिया गठबन्धन आने वाला

अखिलेश यादव ने कहा कि छापे डलवाकर धन वसूली का भंडाफोड़ होने से भाजपा की चारों ओर बदनामी हो रही है, इससे बौखलाकर भाजपा सरकार अपनी जांच एजेंसियों के मार्फत विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और उनकी गिरफ्तारी से आतंक फैलाने में लगी हैं। भाजपा का सत्तामंडल पूंजीपतियों का समर्थक है और उनकी वसूली की आदत है। जनता अब भाजपा के भ्रष्टाचार से परिचित हो चुकी है। लोग जान गए हैं कि भाजपा मनीलांड्रिग के बहाने से पालिटिकल लान्ड्रिग का मनगढ़ंत केस बनाती है। उन्होने कहा कि दरअसल भाजपा जानती है कि अब उसके कुछ ही दिन बचे हैं। केंद्र की सत्ता में एनडीए नहीं पीडीए इंडिया गठबन्धन आने वाला है। भाजपा की तमाम साजिशों का भी अंत होने वाला है। जनता जब परिवर्तन का मन बना लेती है तो फिर कोई उसके आगे नहीं टिकता है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: महंगे पड़े कंगना और ममता पर विवादित बोल, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत और BJP के दिलीप घोष को EC का नोटिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *