Advertisement

UP: दिल का दौरा पड़ने से माफिया मुख्तार अंसारी की मौत!

UP

UP

Share
Advertisement

UP: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मृत्यु हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी को देर शाम जेल से हॉस्पिटल लाया गया था और अब उनकी मृत्यु हो गई है।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। मुख्तार अंसारी को देर शाम जेल से हॉस्पिटल लाया गया था, अब उसकी मृत्यु हो गई है। मुख्तार जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिले थे जिसके बाद उन्हें तुरंत बांदा मेंडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन पहले उन्होने दावा किया था कि उन्हे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुआ था, लेकिन मुख्तार के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। अब सूत्र बता रहें हैं की उनकी मृत्यु हो गई है। यह सारी जानकारी सूत्रों द्वारा ली गई है, इसकी हिन्दी खबर कोई पुष्टि नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *