Advertisement

अंधविश्वासः नाबालिगों से दुष्कर्म, दोषी मां-पिता, मौसी सहित पांच को सजा

दुष्कर्म

दुष्कर्म

Share
Advertisement

बक्सर(Buxar) में अपनी ही सगी बच्चियों से दुष्कर्म का एक मामला 2022 में सामने आया था। इस घिनौने काम में उन बच्चियों के मां-पिता और मौसी सहित एक तांत्रिक और अन्य लोग शामिल थे। अब न्यायालय ने सभी आरोपियों को सजा सुनाई है। इसमें पिता और तांत्रिक को उम्रकैद, मां और मौसी को 10-10 वर्ष कारावास और एक अन्य व्यक्ति को सात साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

Advertisement

पुत्र की चाह में गए थे तांत्रिक के पास

मामला बक्सर के राजपुर थाने के एक गांव का है। एक दंपत्ति के कोई लड़का नहीं था। इस पर उनकी पहचान का जयलाल उन्हें एक तांत्रिक अजय कुमार के पास ले गया। तांत्रिक ने दंपत्ति से कहा पुत्र की राह में उनकी बच्चियां बाधा हैं। इसलिए पिता को अपनी दोनों बेटियों से ही शारीरिक संबंध बनाने होंगे। इसके बाद इत्तेफाक से दंपति को पुत्र की प्राप्ति हुई तो उनका भरोसा तांत्रिक पर और बढ़ गया। इसके बाद तांत्रिक ने उस पुत्र पर खतरा बताया और धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर  स्वयं और बच्चियों के पिता ने बच्चियों से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। जब बच्चियां थोड़ी बड़ी हुईं तो उनको यह बात समझ आई। इसके बाद सन 2022 में बच्चियों ने एक व्यक्ति के जरिए मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने मामले में तेजी से सुनवाई करते हुए आरोपियों को सजा सुनाई।

2012 से जुल्म सह रहीं थी बच्चियां

बच्चियां लगभग दस साल से अंधविश्वास के नाम पर इस जुल्म का शिकार हो रहीं थीं। उनका शोषण करने वालों में उनका अपना पिता भी शामिल था। इसके अलावा मां और मौसी की सहमति थी।

ये भी पढ़ेःदेश के कुल 763 सांसदों में 306 के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें