Advertisement

Road Accident Mainpuri : दर्दानाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, एक-दूसरे से परिचित थे तीनों

Share
Advertisement

नई दिल्ली। मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक की बाजार से घर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद युवक को देखने अस्पताल जा रहे गांव त्रिलोकपुर निवासी दो युवकों की बाइक भी रास्ते में ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों की भी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हादसों के बाद उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कुरावली क्षेत्र के गांव बलरामपुर निवासी 30 वर्षीय लवकुश सिंह शनिवार की शाम बाजार गया था। रात करीब नौ बजे वह बाजार से घर वापस आ रहा था, तभी गांव खिरिया पीपर के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पड़ोस के गांव त्रिलोकपुरा निवासी 40 वर्षीय सूरजपाल और 37 वर्षीय सर्वेश सिंह लवकुश को देखने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। 

दूसरा हादसा सर्विस रोड पर हुआ

रात करीब 10:30 बजे गांव अशोकपुर के पास कुरावली जाने वाली सर्विस रोड पर बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सूरजपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ देर बाद सर्वेश ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें