Advertisement

Road accident in Banka: शादी के नौ दिन बाद ही हादसे में युवक की मौत

Road accident in Banka

Road accident in Banka

Share
Advertisement

Road accident in Banka: बांका में बाइक डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि नौ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक अपनी चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया था। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।

Advertisement

Road accident in Banka: बीते 13 दिसंबर को हुई थी शादी

बताया जा रहा है मृतक की 13 दिसंबर को शादी हुई थी। स्थानीय पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र स्थित कटोरिया मुख सड़क मार्ग स्थित महीसा मारा जंगल के पास सड़क किनारे डिवाइडर से बाइक टकराने से लच्छी पुर गांव निवासी सिलधार यादव का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दो अन्य जख्मी इलाजरत

बाइक सवार मृतक के बड़े भाई मन्नू यादव एवं चचेरी बहन नंदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है लच्छी पुर गांव निवासी आशीष कुमार अपने बड़े भाई मन्नू यादव और चचेरी बहन नंदनी कुमारी के साथ एक बाइक से बोड़ा स्थित अपने चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया हुआ था।

समारोह से लौट रहे थे घर

इसके बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में महेश महाराज जंगल स्थित यात्री शेड के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक डिवाइडर से जा टकराई। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पत्नी ने खोई सुधबुध

सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा बाइक चालक आशीष कुमार कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार अन्य मन्नू यादव एवं नंदनी कुमारी का अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की पत्नी सुधबुध खो बैठी और दहाड़ मार कर रोने लगी।

रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

ये भी पढ़ें: Jharkhand: गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने पटरी को बम से उड़ाया

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें