Advertisement
State

Bihar: आठ लोकसभा सीटों पर रैली का आयोजन करेगी आरएलजेडी

Share
Advertisement

RLJD Planning for Election: पटना में राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई. शम्भूनाथ सिन्हा ने लोकसभा चुनावों की तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि RLJD आठ लोकसभा क्षेत्र क्रमशः काराकाट, झंझारपुर, सुपौल, मुंगेर, बाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, जहानाबाद और सिवान में विशाल रैली का आयोजन करेगी।

Advertisement

RLJD Planning for Election:  नियुक्त किए प्रभारी

बताया गया कि रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने इन सभी आठों लोकसभा क्षेत्रों में लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं।

चंदन बागची और अजय कुशवाहा को भी मिली जिम्मेदारी

शंभूनाथ सिन्हा बोले, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में चन्दन बागची, सुपौल लोक सभा क्षेत्र में रमेश मेहता, मुंगेर लोक सभा क्षेत्र में दीपक वर्मा, बाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र में सुभाष सिंह कुशवाहा, सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में अजय कुशवाहा, काराकाट लोकसभा क्षेत्र में सुकुल राम एवं सिवान लोकसभा क्षेत्र में रामपुकार सिन्हा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प

उन्होंने बताया इन सभी लोक सभा क्षेत्रों में रालोजद लोक सभा चुनाव के पूर्व बड़ी-बड़ी रैली आयोजित करेगी। सिन्हा ने कहा कि बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के उपेंद्र कुशवाहा के संकल्प को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। प्रथम चरण में इसकी शुरुआत इन 8 लोकसभा सीटों से होगी। जहां पार्टी ने व्यापक जनसंपर्क एवं बड़ी रैलियों का निर्णय लिया है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: गंगा रिवर फ्रंट पर दिखेगी बिहारी संस्कृति की झलक

Recent Posts

Advertisement

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

Deoria: पत्नी और बेटी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

May 10, 2024

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal Bail: चुनावी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने…

May 10, 2024

This website uses cookies.