RJD NEWS BIHAR: सत्ता गंवाने के बाद आरजेडी ने आगामी चुनावों की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार भर का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे का कार्यक्रम तय हो चुका है। वहीं आरजेडी की बैठक में सर्वसम्मति से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल और आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह को बिहार विधान परिषद में विरोध दल का सचेतक चुना गया है। इस पर उन्हें स्वीकृति मिल चुकी है।
एनडीए की सरकार बनने के बाद आरजेडी ने विधान परिषद के लिए नेता विरोधी दल और विरोधी दल का चुनाव कर लिया है। सर्वसम्मति से हुए इस चुनाव में पार्टी के लोगों ने राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल चुन लिया है। वहीं एमएलसी सुनील कुमार सिंह को विरोधी दल सचेतक चुना गया है।
वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी चुनाव के लिए बिहार दौरे पर जाएंगे। 20 फरवरी से शुरू हो रहे इस दौरे में तेजस्वी सुबह नौ बजे मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद एक बजे सीतामढ़ी और तीन बजे शिवहर पहुंचेंगे। रात में मोतिहारी के परिसदन में विश्राम करेंगे।
21 फरवरी को वे सुबह साढ़े दस बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे बेतिया और दोपहर तीन बजे गोपालगंज जाएंगे। वह इस दिन सीवान के परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
22 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे सीवान में इसके बाद एक बजे छपरा और तीन बजे आरा, भोजपुर पहुंचेंगे। इस दिन वह बक्सर परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन यानि 23 फरवरी को साढ़े दस बजे बक्सर के किला मैदान, दोपहर एक बजे रोहतास और तीन बजे औरंगाबाद के गांधी मैदान जाएंगे। वह गया परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके बाद 24 फरवरी को सुबह साढ़े दस बजे गांधी मैदान गया, दोपहर साढ़े बारह बजे नवादा, दो बजकर चालीस मिनट पर नालंदा, चार बजकर बीस मिनट पर जहानाबाद गांधी मैदान जाएंगे। इसके बाद वह पटना लौटेंगे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें: Bihar: पति-पत्नी ने दिया एक दूजे का साथ, थामा मेहनत का हाथ और फिर…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…
Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…
This website uses cookies.