राजस्थान के बारां से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां तस्करों ने दिन-दहाड़े पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी और उसके बाद कार से कुचल दिया। जिसके कारण कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है। यह घटना शुक्रवार यानी (22 सितंबर) की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बारां जिले के वन क्षेत्र में जांच चौकी पर मादक पदार्थ तस्करों को रोकने की कोशिश करने पर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को पहले गोली मारी गई और इसके बाद उसे कार से कई बार कुचला गया। इस घटना में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है।
तस्करों ने कांस्टेबल सुजान सिंह को उनके कमर के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और तीन बार गाड़ी से कुचला। घटना में सिंह के पैरों और गर्दन के हिस्से में चोटें आईं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह पास की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया।
सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने गुरुवार रात हुई इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए, जिसमें से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया। किराड ने कहा कि घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: चुनाव को लेकर एक्शन में कांग्रेस आलाकमान, खरगे और राहुल गांधी जाएंगे जयपुर
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.