Advertisement
Delhi NCR

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

Share
Advertisement

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी चुनौती के मुताबिक रविवार को दोपहर 12 बजे सभी नेताओं के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हार मानते हुए पीछे हट गए। ‘‘आप’’ मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए सीएम केजरीवाल भाजपा दफ्तर की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सड़क को बंद कर सभी नेताओं को रोक लिया। इस पर सीएम केजरीवाल समेत सभी नेता कड़ी धूप में ही सड़क पर धरना देने बैठ गए। करीब आधे घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस नहीं भेजी।

Advertisement

पैदल मार्च से पहले पार्टी मुख्यालय पर नेताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को डर है कि भविष्य में भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी चुनौती बनने जा रही है। इसलिए उन्होंने ‘‘आप’’ को खत्म करने के ‘‘ऑपरेशन झाड़ू’’ चालू किया है। इसके तहत ये हमारे बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे, हमारे बैंक अकाउंट सीज करेंगे और हमारा दफ़्तर ख़ाली करके हमें सड़कों पर लाएंगे। प्रधानमंत्री को लगता है कि ‘‘आप’’ को ख़त्म कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ‘‘आप’’ देश के 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है। हमने सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छा किए, बिजली-पानी फ्री कर दिया और अब महिलाओं को हजार रुपए महीना देने जा रहे हैं। हमने आम आदमी के सपने पूरे किए हैं और यही बात नरेंद्र मोदी और भाजपा से देखी नहीं जा रही है। आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगो तो भारत मां की कोंख से हजार केजरीवाल पैदा होंगे।

मोदी जी का कहना है कि ‘‘आप’’ तेजी से आगे बढ़ रही है, चुनौती बनने से पहले इसे कुचलना जरूरी है- केजरीवाल

भाजपा मुख्यालय कूच करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने ‘‘आप’’ मुख्यालय पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने और कुचलने का इरादा बनाया है। इसके लिए मोदी जी ने अपनी पार्टी के अंदर एक ऑपरेशन चालू किया है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन झाडू’ है। सवाल उठता है कि ये बात मुझे कैसे पता चली? बहुत सारे लोग ऐसे लोग हैं जो प्रधानमंत्री से मिलने जाते हैं। उनमें से कई ऐसे भी लोग हैं जो हमें भी जानते हैं। उनसे मिलकर आने के बाद वो हमें भी बातें बताते हैं। मोदी जी से मिलने वाले ज्यादातर लोगों का कहना था कि मिलने ही प्रधानमंत्री आम आदमी पार्टी की बात शुरु कर देते हैं। मोदी जी कहते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये प्रधानमंत्री के शब्द हैं, जो मुझे उन लोगों ने बताए जो उनसे मिलकर आते हैं। मोदी जी का कहना है कि आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। इनके कामों की चर्चा पूरे देश में होने लगी है। भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों में आम आदमी पार्टी बीजेपी के लिए कड़ चुनौती हो सकती है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि आम आदमी पार्टी को अभी खत्म कर दिया जाना चाहिए। इससे पहले कि यह पार्टी ज्यादा बढ़े और भविष्य में बीजेपी के लिए चुनौती बने। ‘‘आप’’ बड़ी बने, उससे पहले इसे कुचल देना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन झाडू चालू किया है।

ईडी ने कोर्ट में बयान दिया है कि चुनाव के तुरंत बाद ‘‘आप’’ के बैंक अकाउंट फ्री किए जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस ऑपरेशन झाडू के तहत आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट्स को सीज किया जाएगा। ईडी का वकील पहले से ही कोर्ट में ये बयान दे चुका है कि चुनाव के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज किए जाएंगे। यह मैं अपनी मर्जी से नहीं बोल रहा हूं। ईडी कहती है कि अकाउंट तो अभी सीज करना था, लेकिन अभी सीज करेंगे तो इन्हें जनता से सहानुभूति मिलेगी। इसलिए ये चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक अकाउंट सीज करेंगे। आम आदमी पार्टी का दफ्तर खाली कराकर पार्टी को सड़क पर लाया जाएगा। बीजेपी ने ऑपरेशन झाडू के तहत ये तीन प्लान बनाए हैं। पहला, आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना। दूसरा, आम आदमी पार्टी के खाते सीज करना और तीसरा, आम आदमी पार्टी के दफ्तर को खाली कराना।

एक आम आदमी ईमानदार सरकार को लेकर जो सपने देखा करता था, वो अब सच होते देख रहा है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और मोदी जी को लगता है कि वो इस तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। उन्हें लगता है कि वो इस तरह से हमारी पार्टी का विनाश कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये आम आदमी पार्टी चंद लोगों की पार्टी नहीं है, बल्कि 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है। हमने जिस किस्म के काम दिल्ली और पंजाब मे किए हैं, ऐसे काम पिछले 75 साल में देश के लोगों ने कभी नहीं देखे थे। सरकारें ऐसे भी चल सकती हैं, सरकार इतनी ईमानदारी से भी चल सकती है। ये विचारधारा देश के अंदर बहुत तेजी से फैल रही है। सरकार को लेकर जो सपनें एक आम आदमी देखा करता था, वो सपने अब सच होते हुए नजर आ रहे हैं कि ये हो सकता है।

भाजपा की सारी सरकारें घाटे में हैं और हम पैसे बचाकर जनता को सहूलियतें दे रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरु कर दिए। दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। यह मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने तय किया कि आम आदमी पार्टी को रोको। आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तचार करो। केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लो और इनके स्कूल बंद कर दो। हमने दिल्ली और पंजाब में ढेरों मोहल्ला क्लीनिक खोले, सरकारी अस्पताल ठीक किए, लोगों के लिए फ्री इलाज का इंतजाम कर दिया। ये सब मोदी जी नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इन्होंने कहा केजरीवाल को गिरफ्तार करो, इनके अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बंद करो। हमने दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी। ये लोग नहीं पा रहे हैं। जहां-जहां इनकी सरकार हैं, वो घाटे में चल रही हैं, इनके पास पैसा ही नहीं है। हमने ईमानदारी से पैसा बचा-बचाकर बिजली फ्री कर दी। अब हम महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रुपए देने जा रहे हैं। हर महीने उनके खाते में 1000 रुपए डलवाएंगे। ये बात पूरे देश में फैलती जा रही है।

‘‘आप’’ के नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन हमारे विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय मैं पूरे देशभर में घूम रहा हूं। मै जहां भी जाता हूं लोग मुझसे कहते हैं कि आपने दिल्ली और पंजाब में स्कूल बहुत अच्छे कर दिए, आपने बिजली ठीक कर दी, आपने बिजली मुफ्त कर दी। अपने आप पूरे देश में आम आदमी पार्टी की चर्चा फैल रही है। आम आदमी पार्टी अब एक विचार है। हमारे नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इस विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे? विचार को गिरफ्तार नहीं कर सकते। गीता में भी लिखा है इसे कैद नहीं कर सकते, इसे जला नहीं सकते, इसको काट नहीं सकते, इसे गीला नहीं कर सकते। ये विचार है, इसको कैद नहीं कर सकते, देश में चारों तरफ फैल रहा है। ये ऐसा विचार है जिसका विनाश नहीं किया जा सकता। ये विचार अपने आप फैल रहा है। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे, मेरी भारत मां की कोख से 100 और केजरीवाल पैदा होंगे। मेरी भारत मां 1000 केजरीवाल पैदा करेगी। आप हमें गिरफ्तार करके देख लो।

शराब घोटाला बिल्कुल फर्जी केस है, इतनी रेड के बाद भी इनको एक चवन्नी नहीं मिली- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से हम सत्ता में आए हैं। इन लोगों ने मुझ पर कई आरोप लगाए। इन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी है, केजरीवाल ने बसों मे घोटाला कर दिया, पानी में घोटाला कर दिया, बिजली में घोटाला कर दिया। न जाने कितने आरोप लगाए। लेकिन इनका एक भी आरोप हम पर चिपक नहीं रहा है। जनता बेवकूफ नहीं है, बहुत समझदार है। अब ये कह रहे हैं कि कोई शराब घोटाला हो गया है। देश की जनता पूछ रही है कि शराब घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है, वो पैसा कहां गया? ये खुद ही सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते हैं कि पैसे की कोई रिकवरी नहीं हुई। तो क्या ये शराब घोटाला बस हवा में हो गया है। बाकी जगह जब ये रेड मारते हैं तो कही नोटों की गड्डियां मिलती है, गहने मिलते हैं। लेकिन यहां को एक चवन्नी नहीं मिली। कहते हैं कि 100 करोड़, 1000 करोड़ का घोटाला हो गया लेकिन यहां तो 1000 रुपए भी नहीं मिले। सारे पैसे कहां गए? इन्होंने बिल्कुल फर्जी केस बना-बनाकर हमारे लोगों को गिरफ्तार किया।

‘‘आप’’ का एक-एक नेता अग्नि परीक्षा देकर आया है, अगर कोई गलत करता है तो हम खुद ही निकाल देते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 में जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे। तब प्रधानमंत्री मोदी ने अबोहर की रैली में चुनाव से तीन दिन पहले कहा था कि केजरीवाल खालिस्तानी आतंकवादी है। केजरीवाल खालिस्तान बनाकर वहां का प्रधानमंत्री बनना चाहता है। जब इतनी वाहियात और बेवकूफी वाली बात हम अपने प्रधानमंत्री से मुंह से सुनते हैं तो हमें दया आती है कि हमारे देश के ये कैसे प्रधानमंत्री हैं। अभी 25 मई को दिल्ली और 1 मई को पंजाब में चुनाव है। आने वाले 10-15 दिनों के अंदर ये लोग न जाने कैसी-कैसी मनगढ़ंत बातें लेकर आते हैं। ये लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये लोग बहुत नीचे तक गिर सकते हैं, ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको सतर्क रहना है। आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता अग्नि परीक्षा देकर आया है। हम वो लोग हैं जिसे अगर पता चलता है कि हमारा कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार कर रहा है तो हम खुद ही उसे निकाल देते हैं। कई बार ऐसी चीजें हुई, जब दिल्ली के एक मंत्री को निकाल दिया, पंजाब के मंत्री को जेल भेज दिया। हम खुद ऐसे लोगों को निकाल देते हैं।

प्रधानमंत्री एक-एक कर हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके दुखी हो गए हैं, हम सबको गिरफ्तार कर लो- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो सालों से इन्होंने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना चालू किया है। इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मेरे पीए को गिरफ्तार कर लिया। अब राघव चड्ढा बाहर से आए हैं। ये कह रहे हैं कि उसको भी गिरफ्तार करेंगे। फिर आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत को गिरफ्तार करेंगे। इसलिए आज हम सब इकट्ठे हुए हैं। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार करने से दुखी हो रहे हो। आज हम सारे ही आए हैं। आज आप हम सबको ही गिरफ्तार करके देख लो। हम डरने वाले नहीं हैं। मैं 50 जेल में था। उस समय का मैंने पूरा सदुपयोग किया। 2 बार पूरी गीता पढ़ी। मैंने एक-एक श्लोक का तीन-चार पेज का विस्तृत वर्णन पढ़ा। एक बार रामायण पढ़ी। आप हम सबको जेल में भेज दो और देख लो कि आम आदमी पार्टी का विनाश होता है या आम आदमी पार्टी और बड़ी बनती है। मोदी जी आप एक बार ये करके देख लो।

हम कई बड़ी चुनौतियों से निकले हैं, हमारे सिर पर बजरंग बली का हाथ न होता तो अब तक खत्म हो चुके होते- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में बहुत बड़ी चुनौतियां आने वाली हैं। उन सभी चुनौतियों से संघर्ष करने के लिए आप लोग तैयार रहना। एक ही चीज याद रखना कि पहले भी कई बड़ी-बड़ी चुनौतियां और परेशानियां हमारे सामने आती रही हैं और जिस तरह से हम उससे बड़े आराम से निकल गए, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। 10 साल में जिस तरह से पार्टी का विस्तार हुआ, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसका केवल एक ही कारण है कि बजरंग बली का हाथ हमारे ऊपर है। अगर हाथ नहीं होता, तो अब तक हम खत्म हो चुके होते। पिछले 10 सालों मे हमारे सामने ऐसी बड़ी चुनौतियां आई हैं। ऊपर वाला आपके साथ है, सच्चाई के रास्ते पर चलो। डगमगाना मत बहुत बड़ी-बड़ी चुनौतियां आएंगी। लेकिन हम सारी चुनौतियों से निकल जाएंगे, क्योंकि हमारी मंशा साफ है। हम देश ठीक करना चाहते हैं। हम समाज के लिए काम करना चाहते हैं।

पंजाब के सीएम भी आना चाहते थे, लेकिन हमने मना कर दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आज पंजाब से मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी आना था, मेरे पास उनका फोन आया, लेकिन मैंने उनसे कहा कि चुनाव का समय है, आप वहां मोर्चा संभालें। पंजाब से कई एमएलए और एमपी का भी फोन आया। मैंने उनसे भी कहा कि अगर ये आज हम सबको गिरफ्तार कर लेते हैं तो फिर कल आप गिरफ्तार होने के लिए आ जाना। मैंने आज उनको नहीं आने दिया।

गिरफ्तारी देने भाजपा मुख्यालय कूच किए केजरीवाल, पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठ गए

‘‘आप’’ मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करने के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी देने के लिए भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किए। इस दौरान सांसद संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉ. संदीप पाठक, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, सांसद राघव चड्ढा, कैबिनेट मंत्री आतिशी व इमरान हुसैन, राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता समेत विधायक, पार्षद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ‘‘आप’’ मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे आगे चल कर मार्च का नेतृत्व किया। उनके पीछे लाइन लगाकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थन थे। उनके हाथों में पोस्टर, बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां थी और नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़े, लेकिन दिल्ली पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बैरिकेडिंग कर रखा था। जब सीएम के साथ पूरा हुजूम वहां पहुंचा तो पुलिस ने रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल सड़क पर ही बैठ गए और आधे घंटे तक अपनी गिरफ्तारी का इंतजार किए। जब मोदी जी की पुलिस गिरफ्तार नहीं की तो सीएम समेत सभी नेता वापस लौट आए।

वादे के मुताबिक केजरीवाल गिरफ्तारी देने आए थे, लेकिन मोदी जी मैदान छोड़कर भाग गए- संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि अब पता चल गया है कि मोदी जी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं कर सकते। हमारे, नेताओं, विधायकों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं कर सकते, लेकिन नरेंद्र मोदी डर गए। वादे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल पार्टी के बड़े नेताओं के साथ खुद मैदान यह कहने आए थे कि मोदी जी सबको गिरफ्तार कर लो, लेकिन मोदी जी मैदान छोड़कर भाग गए। हम अरविंद केजरीवाल के वादे के अनुसार आधे घंटे तक यहां पर खड़े रहे। हमने अपना वादा पूरा किया और अब हम वापस जा रहे हैं। मोदी जी हारकर भाग गए।

केजरीवाल को रोकने के लिए मुस्तैद खड़ी थी दिल्ली पुलिस

अरविंद केजरीवाल को पार्टी के सभी नेताओं के साथ बीजेपी दफ्तर तक जाने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। सुबह से ही दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर धारा 144 लागू करके कई लेवल की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर पुलिस ने ऊंचे-ऊंचे बैरिकेडिंग लगा दिए थे। बीजेपी के दफ्तर के बाहर भी हाई लेवल के सिक्योरिटी फोर्स को तैनात किया गया था। आम आदमी पार्टी के नेताओं को रोकने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया। साथ ही आंसूं गैस के गोले छोड़ने के लिए टैंक और वॉटर कैनन का भी इंतजाम किया गया था।

केजरीवाल के समर्थकों ने जमकर लगाए नारे

अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर भारी संख्या में कार्यकर्ता भी भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किए। एक-एक कर पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से’ के पोस्टर और बैनर लिए थे। एक समर्थक अपने गले में जंजीर लटकाए हुए अपना विरोध जताते आया था। पुलिस ने रास्ते में सबको रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद सांसद संजय सिंह ने सभी समर्थकों के साथ आपका बेटा, आपका लाल केजरीवाल, हिटलरशाही मुर्दाबाद, मोदीशाही मुर्दाबाद और जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है, आवाज दो, हम एक हैं, जेल में कितनी जगह है तेरे, लड़ेंगे-जीतेंगे, आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, जोर जुर्म के टक्कर में, लोकतंत्र में हिटलरशाही- नहीं चलेगी, जेल का जवाब, वोट से देंगे, गुंडागर्दी का जवाब, वोट से देंगे समेत तमाम नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Sikkim Election Result: SKM ने हासिल की प्रचंड जीत, CM तमांग ने जनता का जताया आभार

Sikkim Election Result: सिक्किम की 32 विधानसभाचुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं. सीएम प्रेम…

June 2, 2024

Hapur : जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारने की घटना का हुआ खुलासा, तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Hapur: हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारने की…

June 2, 2024

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश में BJP को मिली प्रचंड जीत, PM मोदी ने जताया आभार

Assembly Election 2024: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा रविवार को की गई.…

June 2, 2024

Arvind Kejriwal Surrender: CM केजरीवाल ने तिहाड़ में किया सरेंडर, 21 दिनों की जमानत पर आए थे बाहर

Arvind Kejriwal Surrender: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर…

June 2, 2024

Lucknow: हीट वेव को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किए निर्देश

Lucknow: डीजीपी प्रशांत कुमार ने निर्देश जारी किए। ये निर्देश भीषण गर्मी हीट वेव को…

June 2, 2024

Earthquake in UP: सोनभद्र में भूकंप के तेज झटके, रिक्टल स्केल पर 3.9 रही तीव्रता

Earthquake in UP: यूपी के सोनभद्र जिले में रविवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस…

June 2, 2024

This website uses cookies.