Advertisement

Rajasthan Politics: कांग्रेस को फिर लगा करारा झटका, कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत मालवीय BJP में शामिल

CONGRESS LEADER MAHENDRAJEET MALVIYA JOINED BJP
Share
Advertisement

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। धीरे-धीरे सभी नेता कांग्रेस का हाथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। अभी एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों से सियासी बाजार गर्म हुआ था कि आज कांग्रेस को झटका देने वाली एक और ख़बर सामने आई है। राजस्थान में कांग्रेस के 4 बार विधाकर रहे महेंद्रजीत मालवीय (Mahendrajeet Singh Malviya) ने भी अब कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है।

Advertisement

Rajasthan Politics: भाजपा में शामिल हुए मालवीय

राजस्थान की राजनीति में जाना माना चेहरा माने जाने वाले महेंद्रजीत मालवीय ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ते ही बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस नेता महेंद्रजीत मालवीय जयपुर में पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

बीजेपी का हाथ थामने के पीछे बताया कारण

महेंद्रजीत मालवीय ने भाजपा में शामिल होने का कारण भी बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भाजपा ज्वाइन करने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है। विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। अगर मैं कांग्रेस से विधायक बना और फिर बीजेपी में शामिल हो गया, तो मैं कांग्रेस से विधायक कैसे रहूंगा।’

ये भी पढ़ें- MP Politics: कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की ख़बरें थी अफवाह? इस कांग्रेस नेता ने अटकलों पर लगाया विराम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *