Advertisement

अलका लांबा ने राजस्थान के जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP पर निकाली अपनी भड़ास

अलका लांबा ने BJP पर निकाली अपनी भड़ास

अलका लांबा ने BJP पर निकाली अपनी भड़ास

Share
Advertisement

Advertisement

राजस्थान के जयपुर में AICC महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए BJP पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। इसे लेकर अलका लांबा ने सबसे पहले राम मंदिर को लेकर बात की और कहा कि अधूरा राम मंदिर बनाकर BJP लोकसभा चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश कर ही है।

राम मंदिर को बताया  BJP का राजनीतिक एजेंडा

अलका लांबा ने कहा कि गुरु शंकराचार्य ने राम मंदिर कार्यक्रम का विरोध किया तो भाजपा वालों ने उन्हें अधर्मी कहा। राष्ट्रपति को नहीं बुलाया। गुरु शंकराचार्य अपमानित महसूस कर रहे हैं। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बुलावा VHP-RSS क्यों दे रही है? कांग्रेस के कुछ नेताओं की निजी आस्था है कि वे राम मंदिर समारोह में भाग लेंगे या नहीं, लेकिन पार्टी गुरु शंकराचार्य के साथ है। चुनावी लाभ के लिये भाजपा आधे अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन करवा रही है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। कुछ भी हो सकता है।

लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को लेकर बड़ा दावा

मुख्य चुनाव आयुक्त पिछले 5 महीनों से INDIA अलायंस के नेताओं से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। अब कहां हैं CBI-ED? जब चुनाव आएगा तो यह दोनों एक्टिव हो जाएंगे, फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर देंगे। INDIA अलायंस की सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र में इसका उल्लेख किया जाएगा। अग्निपथ योजना को भी हम रदद् कर देंगे। अलका लांबा ने दावा कि इस महीने के आखिर तक कांग्रेस लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

कहां गए दोनों नारे

अलका लांबा ने कहा कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में IIT की छात्रा से भाजपा के IT सेल के कार्यकर्ताओं ने बलात्कार किया। बिलकिस बानू मामले में गुजरात में हत्यारों को रिहा कर दिया गया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को गलत बताया और आरोपियों को वापस जेल भेजने का निर्देश दिया। कहां गया भाजपा का बेटी बचाओ का नारा। एक करोड़ से बढ़कर 4 करोड़ बेरोजगार हो गए, जबकि 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा था। जरूरी चीजों पर GST लगाया जा रहा है। पेट्रोल डीजल महंगे हो रहे हैं, जबकि भाजपा कहता थी कि महंगाई से राहत दिलाएंगे।

न्याय का हक़ मिल जाने तक यात्रा रहेगी जारी

अलका लांबा ने कहा कि 98918-02024 पर मिस कॉल देकर लोग कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। 7 सितंबर 2022 को पहली यात्रा के बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं, जो पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से होते हुए गुजरात से महाराष्ट्र तक 6700 किलोमीटर का सफर तय करेगी, 15 राज्यों में जाएगी। यात्रा से न्याय शब्द जोड़ा गया है, क्योंकि यह आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की लड़ाई है। 10 साल से अन्याय का काल चल रहा है, लेकिन अब जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन कांग्रेस की यात्रा को मणिपुर से शुरू करने की अनुमति नहीं देकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या हैं। राहुल गांधी वहां पहली बार नहीं जा रहे हैं। अब तो यात्रा मणिपुर से ही शुरू होगी। दम हो तो भाजपा रोककर दिखाए।

चुनाव नहीं हारे, बस भूमिका बदली

अलका लांबा ने दावा कि कांग्रेस राजस्थान में चुनाव नहीं हारी, बल्कि पार्टी की सिर्फ भूमिका बदली है। कनहैय्या लाल का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई। केस NIA के हाथ में है। भाजपा अब राजस्थान चुनाव जीत गई तो उसको मारने वालों को फांसी पर चढ़ाए। राजस्थान में सरकार बनने के बाद प्रत्याशी को मंत्री बनाकर विधानासभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा हारी, हम जीते। MSP कानून अब तक नहींबना। एक घंटे में एक किसान आत्महत्या कर रहा है। यह सभी हालात तभी ठीक होंगे, जब INDIA अलायंस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें – http://भगवान राम ने यहां 12 साल किया था वास, इस स्थान में स्नान करने से होते है दुख-दर्द, दूर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें