Advertisement

Rajasthan Assembly Election 2023: चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा दावा,कहा- “राजस्थान में इस बार बदलने जा रहा है रिवाज”

Rajasthan Assembly Election 2023

Rajasthan Assembly Election 2023

Share
Advertisement

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की सरजमी पर इस बार बदलेगा रिवाज या फिर कायम रहेंगा मिजाज इसको लेकर लगातार चुनावी अटकले लगाई जा रही हैं। 200 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी और सत्तारूढ़ कांग्रेस ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं। पीएम मोदी इस बार राजस्थान में कमल खिलने की बात कर रहे है तो वहीं दुसरी तरफ प्रदेश के सीएम अपनी सत्तावापसी पर हामी भर रहे हैं। जहां उन्होंने प्रदेश की जनता को बोला कि राजस्थान में 30 साल पुरानी सरकार बार-बार बदलने का रिवाज अब बदलने जा रहा है

Advertisement

30 साल का रिवाज बदलने वाला है – अशोक गहलोत

ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों और चुनाव प्रचार के बीच बीते दिन घाटोल विधानसभा क्षेत्र के मोटा गांव और कुशलगढ़ में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूबे की जनता को ये भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजस्थान में 30 साल पुरानी सरकार बार-बार बदलने का रिवाज अब बदलने जा रहा है। इस बार राजस्थान में हमारी सरकार रिपीट होने वाली है।

अपने इस दावे पर दम भरते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि क्योंकि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिससे पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है, ऐसे में उसको जारी रखने के लिए राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को फिर से चुनाव जिताने का मन बना लिया है।

याद दिलाया अपना घोषणा पत्र

30 साल से चली आ रही सत्ता परिर्वतन की प्रथा पर इस बार रोक लगाने का दावा करते हुए अशोक गहलोत ने अपनी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर बात की। उन्होंने कहा कि हमने चिरंजीवी योजना का दायरा 25 से बढ़कर 50 लाख कर दिया है. वहीं गैस सिलेंडर भी 400 रुपए में मिलेगा। प्रत्येक महिला मुखिया को सलाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 10 लाख नई नौकरियों के साथ किसानों की जमीन कुर्क नहीं हो इसके लिए सरकार नया कानून लाएगी।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/state/election-commission-ec-issues-notice-to-delhi-bjp-president-virendra-sachdeva-had-made-derogatory-post-on-delhi-cm/

FOLLOW US ON https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *