Advertisement
Punjab

पंजाब में सुबह से जारी मुठभेड़ 5 घंटे बाद हुई खत्म, सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों समेत 4 गैंगस्टर ढेर

Share
Advertisement

पंजाब में अटारी की सीमा पर पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में चारों गैंगस्टर मारे जा चुके हैं। बता दें करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चला एनकाउंटर अब पूरा हो चुका हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कंफर्म किया है कि मारे गए दो गैंगस्टर्स का पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हाथ था। इनमें से एक गैंगस्टर मन्नू वही है, जिसने मूसेवाला पर एके-47 से पहली गोली दागी थी। जिस हवेली से बदमाश गोलियां चला रहे थे, उस पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है। फिलहाल हवेली से पुलिस को एके-47 भी बरामद हुई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में विरोध के बीच रानिल विक्रमसिंघे ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, 225 में से 134 वोट मिले

बता दें सुबह से जारी मुठभेड़ में पुलिस ने गांव को घेरा और ऑपरेशन शुरू कर दिया था। बता दें गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग की। हालांकि इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस के जवानों ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। यह गांव पाकिस्तान सीमा के नजदीक अटारी के पास स्थित है। सूचना यह मिल रही है कि गैंगस्टर पुलिस पर एके-47 से फायरिंग कर रहे हैं।

मारे गए चारों गैंगस्टर

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को अटारी सीमा के पास पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार गैंगस्टर मारे गए। पांच घंटे चले एनकाउंटर पर पुलिस फोर्स ने पूरी सावधानी बरती। मारे गए चारों गैंगस्टर्स में से दो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे। इनकी पहचान जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा के रूप में हुई है। बता दें पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स दो गैंगस्टरों जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मन्नू कुसा का पीछा कर रही थी। हालांकि मिली खबरों के अनुसार दोनों बदमाश जग्गू भगनपुरिया गिरोह से संबंधित थे।

मूसेवाला हत्याकांड के लिए भगनपुरिया ने इन निशानेबाजों को लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था। बता दें ये सभी आरोपी पिछले 52 दिनों से पुलिस को चकमा देते हुए बच रहे थे। अमृतसर के पास के गांव में तीन एंबुलेंस पहुंची। पुलिस और सिद्धू मूसेवाला के दो संदिग्ध हत्यारों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अटारी सीमा के पास एक सुनसान हवेली में करीब पांच घंटे चले इस एनकाउंटर में पंजाब पुलिस के करीब 300 जवान शामिल थे। इस एनकाउंटर की कमान खुद डीजीपी गौरव यादव ने संभाल रखी थी। हवेली को चारों ओर से घेरते हुए जवान धीरे-धीरे नजदीक आते गए और गैंगस्टर्स को मौके पर ही ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें: Supreme Court से मोहम्मद जुबैर को मिली बड़ी राहत, UP में दर्ज सभी 6 मामलों में बेल

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.