पंजाब: राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांति का दौर, 550 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी

Health Facilities In Punjab: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के पटियाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने पटियाला में लोगों को संबोधित भी किया और साथ ही माता कौशल्या अस्पताल के अपग्रेडेशन का नींव भी रखा। पंजाब में 550 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गई। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के 14 सरकारी जिला अस्पतालों के अपग्रेडेशन की भी शुरुआत की।
सरकारी सेवा अब होंगे दरवाजे पर
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘पंजाब में जल्द ही सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू होगी.’ उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवंत मान सरकार एक और बड़ा काम करने जा रही है. अब आपको सरकारी काम कराने के लिए सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘हमने इस काम को दिल्ली में लागू किया है”
सरकारी अस्पतालों में होगी OT और ICU की सुविधा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हुई। पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में अब OT और ICU की सुविधा तैयार की जाएंगी। पंजाब के लोगों की इस ख़ुशी में आज पंजाब CM के साथ मुझे भी शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।“
ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली की रामलीला में जलेंगे सनातन विरोधी पुतले, कुल मिलाकर होंगे 4 पुतले