Advertisement

पंजाब में किसान कर रहे धरना प्रदर्शन, नुकसान हुई फसलों का मांग रहे मुआवजा

पंजाब में किसान कर रहे धरना प्रदर्शन, नुकसान हुई फसलों का मांग रहे मुआवजा

पंजाब में किसान कर रहे धरना प्रदर्शन, नुकसान हुई फसलों का मांग रहे मुआवजा

Share
Advertisement

हाल में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान राज्य में फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को कई स्थानों पर धरना दिया। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अमृतसर में एकत्र होकर उचित मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रवक्ता बलकार सिंह दुधाला ने कहा कि इसके बैनर तले कई संगठन एकत्र हुए। पंजाब और केंद्र सरकार से बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 1.68 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा की मांग की।

Advertisement

बाढ़ के कारण फसलों का हुआ था नुकसान

किसानों ने बाढ़ का पानी खेतों में घुसने से ऊपर उठी मिट्टी को समतल करने के लिए मुआवजे भी मांगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में मारे गए प्रत्येक पशु के लिए एक लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा चाहते हैं। किसानों ने बताया कि जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ ने फसलों और संपत्ति को बहुत नुकसान पहुँचाया था। किसानों ने विरोध स्थलों से हटने से पहले उपायुक्तों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। होशियारपुर में कई किसान संघों ने राज्य और केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर जिला प्रशासनिक कार्यालय के सामने तीन घंटे से अधिक समय तक धरना दिया।

केंद्र और राज्य सरकारों से मांग रहे मुआवजा

किसान कमेटी दोआबा पंजाब के महासचिव हरबंस सिंह संघा ने इनका नेतृत्व किया। सभा में बोलने वाले हर वक्ता ने किसानों की मांगों को अनदेखा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ अपना असंतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विरोध प्रदर्शनों को तेज करने की चेतावनी दी अगर मांगें पूरी नहीं की जाएंगी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लुधियाना में सैकड़ों किसान एकत्र हुए और उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए। बाढ़ से हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए उन्होंने विशेष पैकेज की मांग की।

ये भी पढ़ें – महिला आरक्षण बिल: बिल पास हुआ तो पंजाब से छह महिलाएं जरूर पहुंचेंगी संसद, 39 को मिलेगा विधानसभा टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें