Advertisement

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की जनता को दिया बड़ा भरोसा, जल्द करेंगे कोई बड़ा फैसला

Share
Advertisement

एक बार फिर से केजरीवाल और पंजाब  के सीएम  भगवंत मान कुछ बेहतर  करने  के प्रयास  में लगे हुए हैं। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मीटिंग हुई है।

Advertisement

मीटिंग करने के बाद दोनों नेताओं ने ट्वीट करके यह  जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा की है।  पंजाब के मुख्यमंत्री ट्वीट से तो ऐसा नजर आ रहा कि जल्द पंजाब का तेज तर्रार सरकार आम जनता के लिए कुछ नया करना चहा रही है। आपको ये  भी बता देते हैं कि आखिर क्या किया है ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा कि “हमारे लीडर और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल जी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। बहुत जल्द पंजाब के लोगों को एक अच्छी ख़बर दूँगा.”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर दिल्ली, पंजाब और पूरा देश बदलेंगे। लोग बहुत परेशान और दुःखी हैं. नेताओं और पार्टियों की गंदी और भ्रष्टाचारी राजनीति से तंग आ चुके हैं. हमें लोगों के लिए दिन रात काम करना है।”

इन दोनों ट्वीट से ये साफ हो गया है  पंजाब की मान सरकार जल्द ही कुछ ऐसा करेगी जिससे जनहित का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें