पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच आम आदमी पार्टी के भगवंत मान को सीएम चेहरा के तौर प्रस्तुत किया है। अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव भगवंत मान की अगुवाई में लड़ेगी। आम आदमी पार्टी भगवंत मान को पंजाब में अपना सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें सीएम केजरीवाल ने पंजाब में मुख्यमंत्री चुनने के लिए आम जनता के फीडबैक के आधार पर चयन करने का ऐलान किया था।
इसके लिए पार्टी ने एक नंबर जारी कर फीडबैक लिया है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है, जिसमें पहली पसंद भगवंत मान ही है। जिसके आधार पर आज मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है।
भगवंत मान के लिए 93 फीसदी लोगों ने अपनी राय दी। जबकि मात्र तीन फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए अपना वोट दिया। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम और AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं। ये एलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब में सबसे बड़ा चेहरा हैं, संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं समेत नेतृत्व में भी अच्छी पकड़ है। अपनी शैली को लेकर मालवा इलाके समेत पूरे पंजाब में खासे लोकप्रिय हैं।
जाट सिख समाज से आते हैं जिसका पंजाब में दबदबा है। युवा नेता भगवंत मान की साफ छवि और भाषण का अंदाज उनकी ताकत है। हालांकि आलोचक उन्हें अनुभवहीन बताते हैं और उनपर शराब की लत के आरोप भी लगते हैं।
लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है। पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे थे।
PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…
CM Yogi in Badaun: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर…
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के गोपालगंज में अजब-गजब नजारा देखने को मिला.…
MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट…
CHIRAG in JHANJHARPUR: एलजेपी आर प्रमुख चिराग पासवान मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंधराठाढ़ी…
UP News: अलीगढ़ जिले के हरदुआगंज थाना इलाके में शुक्रवार को एक नवविवाहिता का कमरे…
This website uses cookies.