Advertisement

Positive News Agra: कुतिया के एक इशारे पर चला 3 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन, जानें कैसे

Share
Advertisement

कहतें हैं दुनियां में हर कोई एक जैसा नहीं होता है अगर बुराई अपने पैर लगातार पसारने में लगी हुई है तो वहीं अच्छे लोग भी बढ़ चढ़कर इंसानियत  का झंडा बुलंद कर रहे हैं।  एक तरफ कल  ऐटा में जानवरों के साथ कुछ लोगों ने अपना दैत्य रूप दिखाते हुए जानवरों को परेशान किया था वहीं आगरा के बाह क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो पिल्लों को बचाया। बता दें कि ये पिल्ले 80 फीट गहरे कुएं में गिर गए थे। मिली जानकारी के हिसाब से मामला बाह के मनभावती पुरा गांव का है। ये मामला की खबर लोगों को तब हुई जब यहां सोमवार दोपहर को एक कुएं के चारों ओर एक कुतिया काफी देर से चक्कर लगा रही थी।

Advertisement

ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो पता लगा उसके दो पिल्ले 80 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल कर्मियों को जानकारी दी। दोनों पिल्लों को बचाने के लिए शाम चार बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही दोनों पिल्ले मादा श्वान से चिपक गए।

ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। गांव के ही गंभीर सिंह को रस्सी के सहारे कुएं में उतारा जो दोनों पिल्लों को सुरक्षित बाहर लाए। पिल्लों को बचाने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू चला, तब जाकर उन जानवरों की जान को बचाया जा सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *